Latest Updates
-
जुलाई 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें स्टेट वाइज छुट्टियों की लिस्ट -
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी
अर्जुन छाल से गायब हो जाएंगे ये 10 रोग, आप रोज करते है इन रोगों का सामना
जब बात आयुर्वेद की आती है तो इसके सामने किसी भी तरह के रोगों का टिकना असंभव हो जाता है। प्रकृति ने हमे कई तरह की नेमतों से नवाजा है पर उनमें सबसे बड़ी वो नेमतें है जिनसे लोगों के लिए दवाइयां बनती है और वो फिर से अपने पैरों पर खड़े होकर दुनिया देखते है। आज हम बात करेंगें अर्जुन के पेड़ और उसकी छाल के बारे में।

इस पेड़ की छाल के कई फायदे होते है दरअसल इसके उपयोग से आपकी 10 तरह की समस्या जड़ से समाप्त हो जाती है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि ये पेड़ आपको बहुत ही आसानी से मिल जाएगा।
ये पेड़ अक्सर आपको किसी बड़े नालों के बगल में लगे मिल जाएगे। इनकी उंचाई भी लगभग 80 फुट होती है। आज आपको बताएंगें कि इसकी सहायता से आप कितनी किस्म की बीमारियों से बचते है। आइए जानते है अर्जुन की छाल के फायदे..

हड्डी टूट जाए तो
अगर आपको कही से कुछ चोट लगे और आपकी हड्डी टूट जाए तो अर्जुन के छाल का पाउडर आप फांके और दूध पिएं ऐसा करने से आपकी हड्डी तेजी से जुड़ने लगेगी। इसके छाल को आप पानी के साथ पीसकर उस जगह लगा सकते है। इससे आपके दर्द को आराम मिलेगा।

जल जाएं तो
अगर आप कभी जल जाते है तो आपको जलने का असहनीय दर्द होता है। आपको बता दें कि अर्जुन के छाल को पीसकर इस घाव में लगाने से आपको जलने की जलन से राहत मिल जाती है।

दिल की बीमारी
अगर आपको दिल की बीमारी है और आप इससे काफी समय से परेशान है तो आपको अर्जुन की छाल से राहत मिलने वाली है। इसके लिए आपको अर्जुन की छाल तो पीसकर मलाई वाले दूध के साथ एक चम्मच मिलाकर पीना है। ऐसा आपको सुबह और शाम दोनो समय करना है। इसका प्रयोग आपको एक महीना करना है।

मुंह के छाले
अगर आपको मुह के छाले परेशान कर रहे है तो आपको इसके लिए आपको अर्जुन के छाल को पीसकर नारियल के तेल के साथ मिलाकर अपने छालों पर लगाना है। इससे आपको छालों से आराम मिल जाएगी।

पेशाब में धातु आना
अगर आप धातु रोग से परेशान है तो इसके लिए आपको अर्जुन के छाल का प्रयोग करना है। इसके लिए आपको अर्जुन की छाल को 2 कप पानी के साथ खूब उबालना है जब ये उबल कर आधा कप रह जाए तो आपको इसका सेवन करना है। आपका ये रोग सही हो जाएगा।

शरीर की ताकत बढ़ती है
आपको शरीर को बलशाली बनाना है तो इसके लिए आपको दूध, गुड़ और चीनी के साथ अर्जुन के छाल का सेवन करना है। इससे आपकी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती है।

पुरानी खांसी
अगर आपकी खांसी काफी पुरानी हो चुकी है और आप इससे परेशान है तो आपको इसके लिए अर्जुन के छाल का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी ये समस्या खत्म होगी।

पेट दर्द
अगर आपको अक्सर पेट के दर्द की शिकायत रहती है तो आपको इसके लिए अर्जुन के छाल का प्रयोग करना है। इसके लिए आपको भुनी हुई हींग और स्वादानुसार नमक मिलाकर इसका सेवन करें आपको पेट दर्द से राहत मिल जाएगी।

पीलिया
अगर आपको पीलिया की समस्या है तो आपको अर्जन की छाल का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए आपको अर्जुन की छाल के चुर्ण को घी में मिलाकर सुबह शाम लेना है।

बुखार से आराम
अगर आपको बुखार है तो आपको इसके लिए अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आपको अर्जुन के छाल का काढ़ा बनाकर रोगी को पिलाने से उसको बुखार से छुटकारा मिल जाता है।



Click it and Unblock the Notifications