Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
प्राइवेट पार्ट में खुजली 1 मिनट में दूर करने के घरेलू उपाय

प्राइवेट पार्ट में खुजली होना आम बात है फिर चाहे वह कोई पुरुष हो या महिला। ऐसे में जब आप कहीं बाहर होते हैं और तब आपके खुजली होती है तो यह स्थिति बहुत कष्टकारी हो जाती है। तो अब सवाल यह उठता कि आखिर क्यों गुप्त अंगों में खुजली होती है ? इसके कई कारण हैं जैसे जननांग मसा, मासिक धर्म का बंद हो जाना, संक्रमण, और त्वचा से संबंधित परेशानी। इसके आलावा यौन संबंध बनाते वक़्त स्वच्छता की अनदेखी करने से भी गुप्त अंगों में खुजली होती है।

अब खुजली होने पर कुछ लोग के साथ यह भी समस्या है कि ज्यादा खुजलाने पर उस स्थान पर ज़ख़्म हो जाता है बाद में दर्द भी होने लगता है। यही वजह है कि इस समस्या का उपचार होना बहुत जरुरी है इसीलिए इससे निजात पाने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहें हैं जिन्हें आज़माने से आपको जल्दी ही आराम मिलेगा।

1. रोज़मेरी की पत्तियां
रोज़मेरी के कई सारे लाभ हैं। खुजली को कम करने के लिए रोज़मिरी की पत्तियां को 20 मिनट के लिए पानी में उबालें। फिर ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस पानी से गुप्त अंगों को धोएं। इससे आपको काफी हद तक आराम मिलेगा।

2. एप्पल साइडर वेनिगर
एप्पल साइडर वेनिगर में एंटी बैक्टेरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं। इसके लिए 2 चम्मच विनगर को एक गिलास पानी में मिलाएं और इसे रोज़ पियें। या फिर एक चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर को 1 कप गर्म पानी में मिलाएं और इससे अपने गुप्त अंगों को धोएं।

3. तुलसी की पत्तियां
तुलसी वैसे भी काफी लाभकारी औषधि है जिसका इस्तेमाल कई चीज़ों में होता है इसमें एंटी फंगल, एंटी बेक्टेरियल और ऐन्टीमाइक्रोबीअल गुण होते हैं। गुप्त अंगों में खुजली के लिए कुछ तुलसी की पत्तियां लें और उसे अपनी में 20 मिनट तक उबालें। अब इसे ठंडा होने के बाद पी जाएँ।

4. बोरिक एसिड
बोरिक एसिड में एंटी फंगल गुण होते हैं जिससे किसी भी तरह के संक्रमण को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए ¼ टेस्पून बोरिक एसिड को एक कप पानी में मिलाएं। इस पानी से रोज़ अपने गुप्त अंगों को धोएं।

5. टी ट्री आयल
टी ट्री आयल में एंटी बेक्टेरियल गुण होते हैं जिससे खुजली में आराम मिलता है। इसके लिए टी ट्री आयल की 4-6 बूंदें अपने नहाने के पानी में मिलाएं और इसे से नहाएं। इसके आलावा आप टी ट्री आयल की 4-6 बूंदों में दो चमच्च एलोवेरा जेल मिलाएं और इस मिश्रण को अपने गुप्त अंग में अच्छे से लगाएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद इसे धो लें।

6. कैमोमाइल टी
कैमोमाइल की तासीर ठंडी होती है जिसे लगाने से खुजली, जलन, और किसी भी तरह की सूजन से आराम मिलती है। इसके लिए 1 चम्मच कैमोमाइल टी लें और उसमें दो कप पानी मिलाएं और 5 मिनट के लिए उबालें। फिर इसे छान लें। अब इसमें 4 बूंदें टी ट्री आयल की मिलाएं और ठंडा होने दें। अब इस मिश्रण से दिन दो बार अपने गुप्त अंग को धोएं।

7. नारियल तेल
अगर आपकी त्वचा में रुखापन रहता है तो अपने गुप्त अंगों में नारियल का तेल लगाएं। इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहती है। इसके लिए रोज़ अपने गुप्त अंगों नारियल का तेल लगाएं इसके आलावा आप एक मिश्रण तैयार करें उसके लिए 4 चम्मच नारियल के तेल में 6 कप पानी मिलाएं और इससे रोज़ अपने गुप्त अंगों को धोएं।

8. सी सॉल्ट
सी सॉल्ट में किसी भी तरह के फंगल इन्फेक्शन को ठीक करने में मदद करता है साथ ही यह दोबारा होने से भी रोकता है। इसके लिए 1 चम्मच नमक को 2 कप पानी में मिलाएं अब इस मिश्रण से अपने गुप्त अंगों को रोज़ धोएं।

9. नीम की पत्तियां
नीम अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है इससे कई तरह के बीमारी और संक्रमण को रोका जा सकता है। क्योंकि इसमें एंटी फंगल और एंटी बेक्टेरियल गुण पाएं जाते हैं। इसके लिए नीम की कुछ पत्तियों को अपने नहाने के पानी में मिलाएं और इससे नहाएं या फिर आप कुछ नीम की पत्तियों को पानी में 10 मिनट के लिए उबाल लें। अब इसे ठंडा होने दें फिर इसी पानी से अपने गुप्त अंग को धोएं।

10. दही
दही में बेक्टेरिआ पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए अच्छे होते हैं यही नहीं इससे खुजली भी ठीक होती है। इसके लिए रोज़ सदा दही खाएं इससे आपके शरीर में अच्छे बैक्टीरिआ का संतुलन बना रहेगा।

11. लहसुन
लहसुन में एंटी बेक्टेरियल और एंटी बायोटिक गुण होते हैं जिससे गुप्त अंगों में होने वाली खुजली को रोका जा सकता है। इसके लिए लहसुन के तेल में विटामिन ई के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं और अपने गुप्त अंगों पर लगाएं। सूख जाने के बाद धो दें।



Click it and Unblock the Notifications
