Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
सर्दी जुकाम से बचने के लिए रामबाण है ये 5 घरेलू नुस्खे
बारिश का सर्दियों का मौसम शुरु होते ही अधिकतर लोगों को सर्दी, जुकाम, खांसी और फ्लू जैसी बीमारियां शुरु हो जाती हैं। दुनियाभर में लोग किसी भी अन्य बीमारी से ज्यादा इन सर्दी-जुकाम से ज्यादा परेशान रहते हैं। अमीर या गरीब, काला हो या सफेद, कोई भी इसे नहीं बच सकता है। इसलिए अगर आप सर्दी महसूस कर रहे हैं, तो इससे निपटने के कई घरेलू उपाय हैं, जिनसे आपको आराम मिल सकता है। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वो घरेलू उपाय।

अदरक की चाय
जाहिर है सर्दियों में अदरक की चाय पीने का मजा ही अलग है। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता है कि अदरक की चाय पीने से सर्दी के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिल सकती है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपके संक्रमित गले से अतिरिक्त तरल पदार्थ को निकालते हैं। इसके अलावा गर्म चाय का आपके गले पर सुखदायक प्रभाव पड़ता है और गले की खराश से राहत मिलती है।

एक चम्मच कच्चा शहद
शहद में एंटीबैक्टीरियल, एंटी वायरल, और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिस वजह से शहद ठंड का इलाज करने के लिए एकदम सही प्राकृतिक उपाय है। आपको केवल एक गर्म पानी (या दूध) के गिलास में एक चम्मच शहद मिक्स करके पीना है। इससे खांसी और गले को शांत करने में मदद मिलती है।

नीलगिरी तेल का भाप
नीलगिरी के तेल बहती नाक को रोकने का बेहतर तरीका है। एक बड़े कटोरे में गर्म पानी लें और उसमें तेल की 4-5 बूंद डालकर भाप लें। भाप लेने से पहले अपने सिर पर एक बड़ा तौलिया रख लें और कम से कम 5-10 मिनट तक भाप लें। ध्यान रहे कि पानी बहुत ज्यादा गर्म ना हो, अन्यथा भाप से आपका चेहरा जल सकता है।

नमक के गरारे
नमक एक शक्तिशाली एंटीइंफ्लेमेटरी एजेंट है जिस वजह से यह गले के दर्द को दूर कर सकता है। एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच नमक मिक्स करें और कम से कम 30 सेकंड के लिए धीरे से कुल्ला करें। इसे दिन में 3-4 बार दोहराएं और आप अपनी स्थिति में काफी सुधार देखेंगे।

हल्दी का दूध
हल्दी का दुनिया में लगभग हर बीमारी के लिए जाना जाता है। इसमें 600 से अधिक औषधीय गुण होते हैं। अगर आप सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं, तो आपको एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी डालकर पीना चाहिए। इससे आपको ठंड से तुरंत राहत मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
