Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
शरीर के ये 6 संकेत बताते है कि आप स्ट्रेस में हैं
आप तनाव में होते है तो आपका शरीर भी आपको संकेत देने लगता है कि आप स्ट्रेस में है। आइए जानते है ये संकेत कैसे होते?
स्ट्रेस आज के समय में बहुत सामान्य सी समस्या हो गई हैं। लेकिन समय पर स्ट्रेस पर काबू नहीं किया गया तो इसके नतीजे बुरे भी हो सकते है। स्ट्रेस की वजह से न तो किसी काम में मन लगता है।
न ही भूख लगती है न ही रात को नींद आती है। तनाव और चिंता के काले बादल चारों तरफ मंडराते रहते हैं। जब आप तनाव में होते है तो आपका शरीर भी आपको संकेत देने लगता है कि आप स्ट्रेस में है।
आइए जानते है ये संकेत कैसे होते ?

चिड़चिड़ापन आना
तनाव में चिड़ना और परेशान होना भी आम सी बात होती हैं, आपको छोटी छोटी बातें अच्छी नहीं लगती है। आप हर छोटी सी छोटी बात पर चिड़ जाते है। किसी से सही तरीके से बात नहीं करते है और हर छोटी सी बात पर परेशान हो जाते हैं।

2. फालतू की बातें सोचते रहना
चिंता करना तनाव की निशानी है। ऐसा तब होता है जब आप जरुरत से ज्यादा सोचने लगती है। इस वजह से आप चीजों पर फोकस भी नहीं कर पाते हैं। इस वजह से आपका कॉन्फिडेंस भी धीरे धीरे कम होने लगता है।

मसल्स और ज्वाइंट का सख्त होना
क्या आपको लगता है कि आपके कंधे थोड़े से अकड़ गए हैं। ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से अक्सर ऐसा होता है। सर से लेकर पांव तक में कभी कभी ऐसी ऐंठन आ जाती है।

हार्टबर्न और पेट में दर्द होना
क्या आप हर 10 मिनट में बाथरुम जाते हैं, ऐसा भी स्ट्रेस की वजह से होता है। चिंता और तनाव की वजह से होता है कि आपको बार बार बाथरुम का चक्कर लगाना पड़ता है। पेट में दर्द होना और हार्ट बर्न होना भी इसकी समस्या है।

नींद का न आना
स्ट्रेस के दौरान नींद न आना सबसे सामान्य सी बात है। कई बार होता है कि लोग सोना चाहते है लेकिन बेवजह की बातों की वजह से सो नहीं पाते। रात भर जगना , मोबाइल पर चैट करना, कम्प्यूटर पर काम करते रहना। इसकी वजह से लोग पूरी नींद नहीं ले पाते है और इसका असर शरीर पर दिखता है।

वजन बढ़ना
जब कभी आप चिंतित होते हैं, तो शरीर में ऐसे हार्मोन प्रवाहित होते है, जो शरीर को संतुलित बनाने में निष्क्रिय हो जाते है। इसका ये नतीजा ये होता है कि वजन बढ़ने लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
