Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जिम जाने के बाद इन गलतियों को करने से नहीं होगा कोई फायदा
अगर जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी आपको अपनी मांसपेशियों में कोई बदलाव नहीं दिखता है तो समझ लीजिये कि आप कहीं न कहीं कुछ गलतियाँ कर रहे हैं। क्योंकि मसल्स बिल्डिंग के लिए सिर्फ जिम में वजन उठाना ही पर्याप्त नहीं होता। कुछ लोग वर्कआउट के बाद ऐसी कई गलतियां करते हैं जिससे उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ प्रमुख गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

अधिक कार्बोहाइड्रेट का सेवन
अगर आप वर्कआउट करने के बाद आराम से बैठकर कार्बोहायड्रेट युक्त चीजों का सेवन करने लगते हैं तो जान लें कि यह एक खराब आदत है। ऐसे समय में सिर्फ प्रोटीन का सेवन करना चाहिए और कार्बोहायड्रेट का सेवन कम से कम करें। इसके लिए आप अंडे, टोफू और फिश का अधिक से अधिक सेवन करें।

अधिक कार्डियो एक्सरसाइज करना
हमेशा कार्डियो एक्सरसाइज को शुरुवात में करें, कभी भी वर्कआउट करने के बाद कार्डियो ना करें। एक बात नोट कर लें कि वर्कआउट करने के शुरुवाती 20 मिनट में ही सिर्फ कार्डियो एक्सरसाइज करें और उसके बाद बाकी रेगुलर एक्सरसाइज करें।


खाने के बीच में गैप
कभी भी वर्कआउट करने के तुरंत बाद कुछ ना खाएं। कम से कम 45 मिनट के बाद खाना खाएं। इसके अलावा खाने में और वर्कआउट के बीच में ज्यादा टाइम का गैप नहीं होना चाहिए।

स्ट्रेचिंग भूल जाना
अधिकतर लोग वर्कआउट करने के बाद या कार्डियो एक्सरसाइज करने के बाद स्ट्रेचिंग करना भूल जाते हैं। यही वजह है कि पूरे दिन आपके शरीर में दर्द होता रहता है। इनसे निजात पाने के लिए कार्डियो करने के बाद कुछ देर स्ट्रेचिंग ज़रूर करें।

स्पोर्ट्स ड्रिंक
अगर आप वर्कआउट के बाद स्पोर्ट्स ड्रिंक पीते हैं तो ये भी गलत है। ये स्पोर्ट्स ड्रिंक आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी की भरपाई तो कर देते हैं लेकिन इसमें शुगर होने के कारण इससे आपको अतिरिक्त कैलोरी मिलती है। स्पोर्ट्स ड्रिंक की बजाय आप नारियल पानी या लौकी का जूस पियें।

कैलोरी बर्न काउंट करना
अधिकतर लोग वर्कआउट करने के बाद यह जोड़ते हैं कि उन्होंने कितनी कैलोरी बर्न की है और फिर उसी हिसाब से जंक फ़ूड या अपने पसंद की चीजें खाने लगते हैं। यह बहुत ही गलत आदत है और इससे फैट कम होने की बजाय और बढ़ने लगता है।

सप्लीमेंट
कई लड़के जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में वर्कआउट करने के बाद कई तरह के सप्लीमेंट का सेवन करने लगते हैं। आपको बता दें कि ये सप्लीमेंट सेहत के लिए नुकसानदायक हैं इनकी बजाय आप हेल्दी चीजों का अधिक सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
