Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सेहत का खजाना है ये तेल, खाने के साथ औषधि की तरह भी करें इनका इस्तेमाल

आपके शरीर को स्वस्थ रहने के लिए खानपान के साथ साथ और भी बहुत कुछ जरूरी चीजों की आवश्यकता होती है। इसके लिए आपके पास काफी सारी ऑप्शन भी होते है। आपको एक बात का ध्यान रखना है कि आप खाने में जो तेल का इस्तेमाल कर रहे है वो आपके लिए कैसा है।
आज हम आपको बहुत से तेलों की जानकारी दे रहे है। इनके इस्तेमाल से आप एक स्वस्थ जीवन पा सकते है। ये सारे तेल आयुर्वेद की दृष्टि से बहुत ही गुणकारी है।
अगर आप इन्हें अपने जीवन में शामिल करते है तो आप हमेशा निरोगी जीवन जी सकते है। इन तेलों को आप दवा की तरह इस्तेमाल करके फिट और स्वस्थ रह सकते है।
आपको बता दें कि ये तेल किसी औषधि से कम नहीं है इनके इस्तेमाल से आपको काफी फायदे है। आइए जानते है उन तेलों के बारे में जो आपके लिए सेहत का दरवाजा खोलते है। इनके इस्तेमाल से आप स्वस्थ रहेगें...

अलसी का तेल
अलसी का तेल आपके लिए काफी अच्छा होता है। इस तेल में विटामिन ई पाया जाता है। इसके तेल को जले हुए जगह पर लगाने में आराम मिलता है। अगर कोई कुष्ठ रोगी है तो आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

एरंड का तेल
आपके शरीर मे होने वाली कई समस्याओं से ये तेल छुटकारा दिलाता है। आपको अगर दिल की बीमारी है और आप कब्ज की समस्या से परेशान है तो ये काफी फायदेमंद है। आपको बता दें कि इस तेल का रोजाना सेवन करने से आपके पेट से संबंधी सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

जैतून का तेल
आपके लिए ये तेल सर्दियों में काफी अच्छा होता है। सर्दियों में इसकी मालिश करने से शरीर गर्म बना रहता है। इससे आपके लकवे, गठिया आदि रोगो से आराम मिलता है। आपको इसका इस्तेमाल करके इन समस्याओं से बचना चाहिए।

नारियल का तेल
आपके लिए नारियल का तेल बहुत उपयोगी है। आपको बता दें कि इस तेल में विटामिन ई पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से आप कई समस्याओं से बच सकते है। यह तेल ठंडा, मधुर, भारी, ग्राही, पित्त नाशक तथा बालों को बढ़ाने वाला होता है। आप अगर अपने बालों को लंबा और काला करना चाहते है तो आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

सरसों का तेल
आपके दांतों के लिए सरसो का तेल काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके दांतों में दर्द व पायरिया की शिकायत रहती है तो आपको बता दें कि आपको इसे नमक मिलाकर दांतों में मलना है। ये काफी असरदार औषधि है। इससे आपके दांत स्वस्थ रहेगें।

बिनौला तेल
इस तेल के भी अपने कई फायदे है। इसके इस्तेमाल से आपके स्तनों में दूध की मात्रा बढ़ती है। आपके लिए ये चर्म रोगों के लिए भी काम आता है। इसके इस्तेमाल से आपके फोड़े फुंसी आदि तुरंत सही हो जाते है।

राई का तेल
आपको बता दें कि ये तेल का सेवन भी खाने में किया जाता है। इसका इस्तेमाल सरसों के तेल की तरह ही किया जाता है। ये तेल भी आपको चर्म रोगों से बचाता है। आपको इसका सेवन करना चाहिए और स्वस्थ रहना चाहिए।

तिल का तेल
आपके शरीर के लिए तिल का तेल काफी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से आपकी कामशक्ति बढ़ती है। इसके साथ अगर आप हींग और सोंठ मिलाकर मालिश करेंगें तो आपके जोंडों के दर्द में आराम मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
