Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
आपकी आंखें हैं अनमोल, ये टिप्स अपनाकर अपनी आंखें रखें सलामत
आंखे शरीर का सबसे इम्पॉर्टेंट हिस्सा होती है इसके बिना दुनिया की कोई भी चीज आपके लिए अच्छी नही होती है। एक छोटे से कैमरे के सामान आखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जो इंसान की सुंदरता में चार चांद लगाती हैं क्योंकि इन्हीं अनमोल आंखों से वह कुदरत के खूबसूरत नजारों को देख पाता है।
आंखों की रोशनी कम होने की वजह भोजन में विटामिन ए की कमी होना है, जिससे छोटी उम्र से ही आंखें कमजोर होने लगती है, ज्यादा देर तक पढ़ते रहना घंटों कंप्यूटर पर बैठकर काम करना या टेलीविजन देखना हवा में मौजूद गंदगी का आखों में जाना इन कारणों से भी आँख कमज़ोर होती है।
समय-समय पर आंखों की भी देखभाल की जाए तो काफी हद तक इसमें पैदा होने वाली समस्याओं को रोका जा सकता है। अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए अपनी आंखो को स्वस्थ्य रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते है कि कैसे आप अपनी आंखो को स्वस्थ्य रख सकते है।

ये होते है आंखो के कमजोर होने के लक्षण
अगर आपकी आंखो से आपको धुंधला दिखाई देने लगा है तो आप चेकअप कराइए।
अगर आपकी मांशपेशियो मे खिचाव महसूस हो रहा है तो ये लक्षण है।
अगर आपकी आंखो में जलन है।
अगर आंखो से पानी निकल रहा है तो ये भी समस्या है।

आंखो को ऐसे रखे सुरक्षित
आंखो की करें सफाई
आप अपनी आंखो के प्रति सावधान रहें। आंखों के प्रति लापरवाही बरतने से आंखों से पानी आना, जलन, खुजली, आंखों का लाल होना, पीलापन आना, सूजना, धुंधला दिखने जैसी समस्याएं होती हैं, इन समस्याओं से आंखों को बचाने के लिए नियमित रूप से आंखों की सफाई करनी चाहिए इसके लिए आप आंखों को दिन में 3-4 बार ठंडे पानी से अच्छीं तरह से धोएं। ऐसे आप अपनी आंखो को सुरक्षित रख सकते है।

चेकअप करवाते रहें
आप अपनी आंखो का समय-समय पर आंखों का चेकअप कराना चाहिए, डायबिटीज के रोगियों को समय-समय पर आंखों का चेकअप जरूर करवाना चाहिए क्योंकि डायबिटीज से आंखों पर नकारात्मक असर पड़ता है और लंबे समय तक डायबिटीज रहने पर अंधापन भी हो सकता है।

खाने में खाएं पोषक तत्व
हमे खाने में पोषक तत्व से भरपूर आहार लेना चाहिए, जैसे हरी साग सब्जी और विटामिन ए से भरपूर दूध, मक्खन, गाजर, टमाटर, पपीता, अंडे, शुद्ध घी इत्यादि का सेवन करना चाहिए, प्रत्येक दिन 8 से 9 गिलास पानी पीना आंखों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होता है।

सोना है बहुत जरूरी
हमारी आंखे दिनभर काम करती है और इस समय तो मोबाइल और कंप्यूटर का जमाना है तो ये बिल्कुल ही सही समय की आपकी आंखों को ध्यान देने का।
जिसस तरह से हमारा शरीर काम करते करते थक जाता है और उसको आराम की जरूरत होती है उसकी तरह से आंखो को भी आराम की जरूरत होती है। आंखो को आराम देने के लिए हमें 8 घंटे की नींद हर हालत में लेनी चाहिए।

ऐसे रखें आंखो को सुरक्षित
प्रतिदिन पपीता खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
सेब का मुरब्बा खायें और उसके बाद दूध का सेवन करें एैसा करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।
प्रतिदिन फल और सब्जियों का सेवन करने से आंखों की शक्ति बढ़ती है।

जूस पिएं
प्रतिदिन गाजर का जूस पिने से आँखों की रौशनी बढती है।
सेब के सेवन करने और उसका जूस पीने से आंखों की ज्याति तेज होती है।
सुबह जल्दी उठकर पार्क घास पर नंगे पैरों से चलने से कमजोर आंखें तेज होती है।

ऐसे रखें आंखो का ख्याल
आँखों में गॉगल्स या यूवी प्रोटेक्टव लैंस वाले चश्मे का प्रयोग करें।
प्रतिदिन फल और सब्जियों का सेवन करने से आंखों की शक्ति बढ़ती है।
कंप्यूटर पर काम करते समय स्क्रीन पर लगातार न देखें. 20 मिनट के बाद स्क्रीन से आंखे हटा लें एैसा करने से आंखों को आराम मिलता है।
1 मिनट में कम से कम 10 से 12 बार आंखों की पलकें झपकाते रहें। एैसा करने से आंखें रूखी नहीं रहती हैं.



Click it and Unblock the Notifications