Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
एक्युप्रेशर के इन पॉइंट्स को दबाने से मिलती है तुरंत एनर्जी
एक्यूप्रेशर करने से एंडोर्फिन नामक रसायन शरीर में बनने लगता है जिससे सर्कुलेशन अच्छा होता है। यह मांसपेशियों के तनाव के साथ दिमाग के तनाव को भी शांत करता है।
एक्यूप्रेशर, जो विभिन्न रोगों के इलाज का सबसे प्राचीन और सरल चीनी इलाज है, वह आज दुनिया भर में काफी प्रचलित होता नज़र आ रहा है।
मुख्य रूप से यह नकारात्मक ऊर्जा को शरीर से हटा कर सकारात्मक ऊर्जा संतुलित करती हैं। इसमें कई तरीको से शरीर के कुछ बिंदुओं को दबाया जाता है, जिससे दर्द से आराम मिलता है।
एक्यूप्रेशर करने से एंडोर्फिन नामक रसायन शरीर में बनने लगता है जिससे सर्कुलेशन अच्छा होता है। यह मांसपेशियों के तनाव के साथ दिमाग के तनाव को भी शांत करता है।
एक्यूप्रेशर एक ऐसा इलाज है जो किसी को भी दिया जा सकता है। आम तौर पर एक्यूप्रेशर उंगली या कलाई पर किया जाता है। इस इलाज से ऐसे हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे स्वास्थ्य की बहुत सारी बीमारियां ठीक हो जाती हैं।

1. सिर के ऊपर
एक्यूप्रेशर करने का सबसे पहला बिंदु है सिर का सबसे बीच का हिस्सा। इसे आप खुद कर सकते हैं या फिर किसी और से करा सकते है। इससे आपको तुरंत ऊर्जा मिलेगी और आप आराम महसूस करेंगे।

2. पैर के तलवे
एक्यूप्रेशर करने की दूसरी जगह है, पैर के तलवे। पैर की उंगलियों के ठीक नीचे दबाने से आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है।

3. पैर के निचले हिस्से में
अगला एक्यूप्रेशर पॉइंट आपके पैर के निचले हिस्से में होता है। यह आपके घुटने से तीन इंच नीचे होता है।

4. तर्जनी और अंगूठे के बीच में
अगला प्रेशर पॉइंट आपकी तर्जनी और अंगूठे के बीच के हिस्से में होता है, जिसे आप टीवी देखते वक़्त भी कर सकते हैं। जिससे आपको तुरंत ऊर्जा मिलेगी।

5. सिर के पीछे का हिस्सा
अब सबसे आखरी प्रेशर पॉइंट जो आप के सिर के निचले हिस्से में होता है। इसमें ऊपर से रीढ़ की हड्डी की तरफ दबाने से शरीर में ऊर्जा आती है।



Click it and Unblock the Notifications
