Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
इन चीजों के अधिक सेवन से आपके दांतों में हो सकती है ये गंभीर समस्याएं
आप अक्सर दातों की देखभाल के लिए कई तरह के टूथपेस्ट और नुस्खे अपनाते हैं दांतो मे होने वोली कई समस्या से आप हर दिन दो-चार होते रहते है कभी दांतों के असहनीय दर्द से आपकी रातों की नींद हराम हो जाती है तो कभी आपके मुंह से आने वाली बदबू आपको समाज में नीचा दिखाती है। आज हम आपकों बताएंगे की कुछ खाने-पीने वाली चीजों से दूर रहकर भी दांतों की इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है और साथ ही अपने दांतों को लम्बी उम्र भी दे सकते है, आगे पढ़िए...

स्वीट कैंडीज
अगर आप स्वीट कैंडीज खाने के शौकीन है तो इसके काफी भयंकर परिणाम आ सकते है क्योंकि कैंडी में शक्कर की मात्रा अधिक होने के कारण आपके दांत क्षयरोग से ग्रसित हो सकते है इससे आपके दांत समय से पहले ही झड़ सकते है यदि आपके बच्चे भी स्वीट कैंडी खाने के शौकीन हैं तो उनको तुरंत रोकिए..

चाय या कॉफी
अगर आप बहुत ज्यादा चाय या कॉफी का सेवन करते है तो ये आपके चमचमाते दांतों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है वैसे तो चाय औऱ कॉफी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती पर फिर आप दिन में दो से तीन बार इसका सेवन कर सकते है। कॉफी में टैनिक एसिड होता है जो हमारे दांतों की कोटिंग को प्रभावित करता है इससे हमारे दांत धुंधले और भद्दे लगने लगते हैं। चाय औऱ कॉफी में चीनी की अधिकता होने के कारण जीवाणु आराम से दातों में अपना घर बना लेते हैं। अगर आप ग्रीन टी का सेवन करें तो ये आपके दांत की सेहत के लिए अच्छा है।

खट्टे फल
जैसा कि आप सभी जानते है कि खट्टे फलों में विटामिन सी पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी होता है लेकिन इनका अधिक सेवन हमारे दातों को नुकसान पहुंचाता क्योंकि इनके रस में हाई एसिड पाया जाता है जो हमारे दातों के जोड़ों पर बुरा प्रभाव डालता है। नींबू या किसी औऱ खट्टे फल को चूसें नहीं पर फिर भी अगर आप ऐसा करते है तो ब्रश करने से पहले आप दातों को अच्छी तरह कुल्ला करें क्योंकि इससे आपके मुंह में बना एसिड पतला हो जाता है और आपके दातों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाता है।

सोडा और शक्कर पेय
अगर आप सोडा और शक्कर से बना पेय पदार्थ पीना पसंद करते है तो ये आपके लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है क्योंकि अधिकतर पेय पदार्थों में फॉस्फोरिक और साइट्रिक एसिड होते हैं जो तामचीनी को नरम करते हैं, इससे दातों के जोड़ों पर बुरा असर पड़ता है जिससे आपके दांत क्षयरोग से ग्रसित हो सकते हैं अगर आप इन सभी पेय पदार्थों का सेवन करते है तो इसके तुरंत बाद पानी से कुल्ला करना ना भूलें।

वाइन
शराब का सेवन शरीर और दांतों के लिए कतई अच्छा नहीं है क्योंकि शराब में निर्जलीकरण गुण होते है और शराब पीते है ही हमारे मुंह लार बनना बंद कर हो जाता है जिससे मुंह सूखने लगते है इससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी आपके शरीर में घर बना सकती है। अगर आप शराब का सेवन करते है तो इसके तुरंत बाद ब्रश करें आप इससे बचने के लिए पनीर का एक टुकड़ा भी खा सकते हैं।

आचार
आचार में एसिड के मात्रा अधिक होती है जो आपके दातों के संपर्क आते ही दातों में सेसिटिविटी बढ़ा देती जिससे आपके दांत कमजोर हो सकते है और आपके दांतों मे आने वाले समय में दर्द की शिकायत भी हो सकती है आचार का सेवन करने के बाद इसके दुष्परिणाम से बचन के लिए पनीर का एक टुकड़ा भी खा सकते है।

आलू के चिप्स और स्ट्रेची फूड्स
बहु्त से लोगों के आलू से बनी हुई चिप्स खाना पसंद करते हैं पर जब हम इसको खातें है तो पतला होने के कारण ये हमारे दांतो में जाकर फंस जाती है जिससे बैक्टीरिया जन्म लेते है और हमारे दांतों में कई गंभीर समस्या हो जाती है, चिप्स खाने के बाद कुल्ला जरूर करें और सुनिश्चित करें की कोई भी टुकड़ा आपके दांतों में फंसा ना रह गया हो।

चिपचिपे खाद्य पदार्थ
सुबह के नास्ते के समय हम हमेशा सूखे फलों का प्रयोग करते है आमतौर पर ये फल चिपचिपे होते और जो हमारे दातों में चिपक जाते इसलिए इनके सेवन के कुरंत बाद कुल्ला करना ना भूलें।

बर्फं
बर्फ हमारे दांतों के लिए बहुत नुकसानदेह होती है अत्यधिक ठंडी होने के कारण बर्फ हमारे दांतों के जड़ों पर बुरा असर डालती है जो दांतों की सुरक्षा परत को कमजोर कर देती है जिससे हमारे दांत जल्द ही हिलने लगते है।



Click it and Unblock the Notifications
