Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
केवल 10 मिनट में ऐसे बढ़ाएं अपना ब्लड सर्कुलेशन
शरीर में सही रक्त संचरण या ब्लड सर्कुलेशन होना बहुत जरुरी है। इसे ठीक करने के लिये आप कई तरह के उपाय कर सकते हैं।
शरीर में सही रक्त संचरण न होने के कई कारण होते हैं। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, अगर आपको बेड कोलेस्ट्रॉल से जूझना पड़ रह रहा है या फिर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो शरीर में रक्त संचार बुरा होगा ही।
आपको ज्ञात ही होगा कि शरीर में रक्त परिसंचरण का उचित होना बहुत ही आवश्यक होता है। इससे कई बीमारियों को न होने में मदद मिलती है।
बढि़या रक्त परिसंचरण का अर्थ होता है कि आपके शरीर के हर अंग और ऊतक में पर्याप्त मात्रा में रक्त पहुँच रहा है।
उम्र बढ़ने पर इसे लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं लेकिन यदि आप ख़्याल रखते हैं तो इससे भी बचा जा सकता है। हम आपको इस बारे में कुछ ख़ास टिप्स देने जा रहे हैं:

टिप 1:
अपनी बॉडी को मूव करवाएं। चलें-फिरें। 15 से 20 बार जम्प करें। इससे आपके शरीर में तुंरत रक्त संचार तेज हो जाएगा।

टिप 2:
खड़े हो जाएं। अपनी बॉडी को ऊपर की ओर उठाएं। अपने पंजों के बल खड़े हों और उसके बाद इस अवस्था में शरीर को संतुलित रखें।

टिप 3:
अपने हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर उठाएं। अब इन्हें गोलाई में घुमाएं। सबसे पहले घड़ी की दिशा में और उसके बाद घड़ी के विपरीत दिशा में घुमाएं। ऐसा 10 बार करें।

टिप4:
सीधे बैठ जाएं और अपने सिर को दाएं और बाएं कुछ सेकेंड के लिए घुमाएं। ऐसा कम से कम 10 बार करें।

टिप 5:
टहलने जाएं। ये रक्त परिचसंरण को बेहतर करने का सबसे अच्छा तरीका है। इससे आपकी पैरों की मांसपेशियों का वर्कआउट भी होता है।

टिप 6:
कहीं बैठ जाएं और अपने पैरों को ऊपर उठाएं। अब पैरों को पहले घड़ी की दिशा में उसके बाद घड़ी की विपरीत दिशा में घुमाएं। ऐसा 10 बार करें।

टिप 7:
तैराकी भी रक्त परिसंचरण का अच्छा माध्यम होता है। इसे करने से जोड़ों पर जोर भी नहीं पड़ता है और शरीर में रक्त की मात्रा भी अच्छी हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications