Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू
क्या बुखार आना भी सेहत के लिए फायदेमंद है ?
आपको सुनने में यह अजीब लग सकता है कि बुखार भी सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन ये काफी हद तक सच है। जब भी मुझे बुखार आता है तो मैं इसका खूब आनंद लेता हूं।
मुझे पता है कि मेरी तरह ऐसे कई लोग हैं जिन्हें बुखार आने पर मजा आता होगा। हालांकि इससे शरीर को थोड़ी परेशानियां होती हैं लेकिन बुखार आने पर घर में जिस तरह से देखभाल की जाती है और प्यार दुलार मिलता है वास्तव में फिर बुखार इसके आगे कुछ भी नहीं होता।
बुखार को एक बीमारी की तरह देखा जाता है लेकिन वास्तव में यह हमारे शरीर में हो रही खराबी का लक्षण मात्र है। इसका मतलब यह है कि हमारे सिस्टम को खतरनाक बैक्टीरिया से बचाने के लिए हमारा शरीर उनसे सशक्त रूप से लड़ने की कोशिश करता है। यह लक्षण लगभग छह सौ सालों से वॉर्म और कोल्ड ब्लडेड जीवों में भी देखा गया है।
आपको बता दें कि कुछ परिवारों में बुखार आने पर लोग ज्यादा चिंतित नहीं होते और कई लोग तो पैरासिटेमोल भी नहीं खाते हैं। वास्तव में बुखार होना हमारे इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा होता है।

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार :
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके शरीर का इम्यून सिस्टम सही तरीके से काम करे। बुखार हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह रोगाणुओं से लड़कर हमारे शरीर के अंदरूनी स्थिति का पता लगाता है और उन्हें नियंत्रित करता है। बुखार आने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। रॉसवेल पार्क कैंसर इंस्टीट्यूट के डिपार्टमेंट ऑफ इम्यूनोलॉजी की ओर से हुई एक स्टडी में यह साबित हो चुका है कि फीवर हमारे इम्यून फंक्शन को बेहतर बनाता है।

बुखार वायरस को खत्म करने में मदद करता है:
बैक्टीरिया धीरे से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और शरीर के अंदर कई गंभीर बीमारियां पैदा करने लगते हैं। ये इन्फेक्टेड वायरस सामान्य सी सर्दी से लेकर हेपेटाइटिस जैसी कई बीमारियां हमारे शरीर में उत्पन्न करने लगते हैं। लिम्फोसाइट सीडी 8+ साइटोटॉक्सिक टी-सेल एक शक्तिशाली इम्यून सेल है जो कि वायरस को मारता है और ट्यूमर सेल को भी बढ़ने से रोकता है। जब हमारे बॉडी का टेम्परेचर बढ़ता है तो ये सेल्स भी तेजी से बढ़ने लगती हैं जिससे कि हमारा शरीर इन्फेक्शन को बेहतर तरीके से रोक पाता है। इंटरफेरॉन्स (Interferons) हमारे शरीर के वायरस से लड़ने वाली एक सेल्स हैं। स्टडी में पाया गया है कि बुखार हमारे शरीर के इंटरफेरॉन्स को बढ़ाने में मदद करता है।

बुखार आपके इनेट इम्यून सिस्टम को बढ़ा देता है:
इनेट इम्यून सिस्टम शरीर के इम्यून सिस्टम का ही एक हिस्सा है जो इम्यून सेल्स को संक्रामक जगहों पर पहुंचाता है और वहां बैक्टीरिया और रोगाणुओं की पहचान करके उन्हें नष्ट कर देता है जिससे आप इन्फेक्शन से बच जाते हैं। बुखार आने पर ये इनेट इम्यून सिस्टम पूरी तरह एक्टिव हो जाता है।

कैंसर के इलाज में बुखार मददगार है :
हाइपरथर्मिया या बुखार कई तरह के कैंसर के इलाज में काफी उपयोगी है। फोकल हाइपरथर्मिया 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होने पर कैंसर सेल्स को नष्ट कर देता है और इम्यून सिस्टम को बेहतर करता है।
लेकिन यह भी नहीं कहा जा सकता है बुखार आने पर आपको बिल्कुल भी परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। कंपकंपी के साथ तेज बुखार होने पर या अन्य लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। 40 डिग्री सेंटीग्रेट बुखार होने पर तुरंत मेडिकल सुविधा लें। तेज बुखार होने पर लापरवाही घातक साबित हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
