Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
अदरक-नींबू से बना ये ड्रिंक चुटकियों में कम करेगा मोटापा
अदरक-नींबू पानी का सेवन शरीर को पतला करने के लिए सबसे अचूक उपाय माना जाता है। क्योंकि यह शरीर में जमा फैट को कम करता है। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो पेट की चर्बी को घटाता है। ये पेय पदार्थ आवश्यक रूप से वजन कम करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं। अदरक और नींबू को जब पेय पदार्थ के रूप में पीते हैं तो इसमें मौजूद पोषक तत्वों को हमारा शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है।

नींबू में विटामिन सी, बी6, पॉलीफेनॉल, टेरपीन,नैरिंगिन, हिस्पेरिडिन, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फाइबर सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जबकि अदरक में आवश्यक ऑयल, बिसाबोलिन, जिंजरोल आदि पोषक तत्व पाये जाते हैं। वजन घटाने के अलावा भी इस पेय को पीने के कई फायदे हैं। तो आइए जानते हैं कि अदरक-नींबू पानी पीने के शरीर को क्या-क्या लाभ मिलता है।

1. इम्यून सिस्टम मजबूत होता है:
इस पेय में विटामिन सी मौजूद होता है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से हम स्वस्थ महसूस करते हैं और ज्यादा एक्टिव भी रहते हैं।

2. फ्री रेडिकल को दूर करता है:
अदरक-नींबू पानी में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है और यह बीमारी पैदा करने वाले फ्री रेडिकल और जीवाणुओं से लड़ने में सक्षम होता है।

3. पेट की जलन से राहत देता है:
अगर आप पेट दर्द महसूस करते हैं तो आपको तुरंत अदरक-नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। अदरक पेट की परेशानी को दूर करने में मदद करता है।

4. त्वचा को स्वस्थ रखता है:
स्किन को हेल्दी रखने के लिए इस पेय का सेवन किया जाता है। इसमें विटामिन सी मौजूद होता है जो त्वचा को साफ और स्वस्थ रखता है।

5. शरीर को गर्म रखता है:
अदरक स्वाद में कड़वा होता है जो शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इस पेय पदार्थ को सर्दियों में या देर दोपहर में पीना काफी लाभकारी होता है।

6. माइग्रेन दूर करता है:
अदरक-नींबू पानी पीने से माइग्रेन और सिरदर्द जल्दी दूर हो जाता है। इसलिए जब भी माइग्रेन की समस्या हो तो इस पेय पदार्थ को पीने की सलाह दी जाती है।

7. कैंसर से बचाता है:
इस पेय पदार्थ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से हमारी सुरक्षा करता है। क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट शरीर पर हमला करने वाली बीमारियों से मजबूती से लड़ता है और हमें सुरक्षा प्रदान करता है।

8. नशे की लत को दूर करता है:
अदरक का कड़वा स्वाद और नींबू का अनूठा स्वाद नशे की लत को कम करने में सहायक है।

9. खांसी को दूर करता है:
गले में बैक्टीरिया के कारण खांसी हो जाती है जिससे खुजली होने लगती है। इस पेय को पीने से खाँसी तुरंत दूर हो जाती है। इस पेय पदार्थ में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो कफ को दूर कर राहत प्रदान करता है।

10. प्रजनन क्षमता बढ़ाता है:
स्टडी से पता चला है कि अदरक में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो पुरुषों की जीवन शक्ति बढ़ाते हैं। इसके अलावा यह संभोग करने की इच्छा भी बढ़ाता है।



Click it and Unblock the Notifications