Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
साइक्लिंग या जिम : किससे हो सकता है तेजी से वजन कम
हर किसी के लिए घंटों जिम में पसीना बहाना संभव नहीं है। समय की कमी और काम की वजह से कई लोग जिम नहीं जा पाते हैं लेकिन सोचिए अगर आप काम के साथ ही साइकिल चला सकें तो।
जी हां, वजन कम करने और स्वस्थ रहने का ये सबसे बेहतर तरीका है। एक नए अध्ययन में ये बात सामने आई कि बाइक चलाकर ऑफिस जाना हफ्ते में पांच दिन जिम जाने के बराबर है। जिम जाने से बेहतर है कि आप अपने ऑफिस साइकिल से जाएं।
ये खबर उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है जिनके पास जिम जाने का समय नहीं है और वो ओवरवेट की वजह से परेशान हैं। डेनमार्क की यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन के प्रोफेसर बेंटे स्टॉल्कनेच्ट का कहना है कि ऑफिस जाने के दौरान थोड़ी शारीरिक क्रिया करने से भी स्वस्थ रहा जा सकता है।

अध्ध्यन में शोधकर्ताओं ने 130 ओवरवेट लोगों को शामिल किया था। इनका बॉडी मास इंडेक्स प्रति वर्ग मीटर 25 से 35 किलोग्राम था। इन लोगों को शारीरिक क्रियाओं की कमी, शरीर के वसा प्रतिशत, अधिकतम ऑक्सीजन और शारीरिक गतिविधि के स्तर जैसे मापदंडों की श्रृंखला के आधार पर शामिल किया गया था।
प्रतिभागियों को चार समूहों में बांटा गया था जिसमें से एक समूह के लोग बाइक से ऑफिस जाते थे। दो अन्य समूह के लोग सप्ताह में पांच बार शारीरिक व्यायाम करते थे जिनमें से एक कड़ा व्यायाम और दूसरा सामान्य व्यायाम करते थे।
आखिरी ग्रुप में कोई बदलाव नहीं देखा गया। जिन समूहों ने अपने अवकाश के दौरान साइकिल चलाई और जो शारीरिक रूप से सक्रिय थे, उनमें इन गतिविधियों के दौरान एक सप्ताह में समान मात्रा में कैलोरी बर्न की। इसमें केवल तीव्रता और शारीरिक व्यायाम के रूप में भिन्नता रही।
6 महीने बाद आखिरी समूह के अलावा सभी ग्रुप्स के प्रतिभागियों में फैट मास कम पाया गया। कड़ा व्यायाम करने वाले लोगों में आखिरी समूह की तुलना में 4.5 किलोग्राम फैट मास कम हुआ था। सामान्य व्यायाम करने वाले प्रतिभागियों में 2.6 किलो और ऑॅफिस बाइक से जाने वाले लोगों में 4.2 किलो फैट मास कम पाया गया।
यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन के रिसर्च असिस्टेंट जोननस सालिंग क्यूइस्ट ने कहा कि आखिरी समूह की तुलना में बाकी सभी ग्रुप के प्रतिभागियों की सेहत में सकारात्मक असर देखा गया। क्यूइस्ट ने कहा कि रोज़ जिम जाने से बेहतर है कि आप अपने ऑफिस बाइक या साईकिल चलाकर जाएं, इससे भी शरीर स्वस्थ रहता है। आइए जानते हैं साइक्लिंग के और अन्य फायदे :

1. रक्तचाप नियंत्रण में : हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए साइक्लिंग सबसे बेहतर व्यायाम माना जाता है। इसके लिए मरीज़ को सामान्य स्पीड पर ही साइक्लिंग करनी होती है। रोज़ाना 30 मिनट की साइक्लिंग से रक्तचाप को नियंत्रित रखा जा सकता है।

2. डायबिटीज़ पर कंट्रोल : आधुनिक जीवनशैली के कारण युवाओं में तेजी से मधुमेह रोग बढ़ रहा है। व्यायाम की कमी भी इसका एक कारण है। रोज़ाना 30 मिनट तक साइकिल चलाने से मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है।

3. ह्रदय रोगों से सुरक्षा : रोज़ाना 30 मिनट तक साइकिल चलाने से ह्रदय स्वस्थ रहता है और ह्रदय रोगों से सुरक्षा मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
