Latest Updates
-
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि
टकीला शॉट्स से होते हैं वजन घटाने, पाचन बेहतर करने जैसे ये 7 बड़े फायदे
जब भी कोई व्यक्ति ड्रिंक करता है तो कोई न कोई उसको ड्रिंक से होने वाले नुकसान के बारे में बता देता है। लेकिन ये बात काफी हद तक सही भी है।
यूं तो ड्रिंक करने के कई नुकसान होते हैं। ड्रिंक्स करने से आपको मोटापा, उच्च कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप, पाचन समस्याएं, लीवर की बीमारियां हो सकती हैं। लेकिन सीमित मात्रा में एल्कोहल के कई फायदे भी हो सकते हैं।
जी हां, ड्रिंक का सही मात्रा में सेवन करना काफी सही रहता है। और कुछ ड्रिंक ऐसे होते भी हैं जो कई तरह के रोग में काम करते हैं।
उदहारण के लिए रेड वाइन को उम्र बढ़ने और दिल की बीमारियों को रोकने के लिए जाना जाता है, जबकि ब्रांडी को सर्दी-खांसी को कम करने के लिए जाना जाता है।
आपको बता दें कि रोजाना टकीला के दो शॉट पीने से ब्लड प्रेशर और शुगर दोनों कंट्रोल हो जाता है। हो सकता है आपको इस बात पर यकीन न आए पर रोज टकीला के दो शॉट पीने से आपको कई बीमारियों से निजात मिल सकती है।

1) वजन घटाने में मदद मिलती है
टकीला शॉट आपके चयापचय दर को बढ़ा सकता है, यह शरीर के फैट को तेजी से बर्न करने और प्रभावी रूप से वजन घटाने में मदद कर सकता है।

2) पचाने में सुधार
ऐसा कहा जाता है कि बहुत भारी भोजन के बाद, टकीला का एक शॉट लेने से स्वस्थ पाचन रस बढ़ता है और पाचन को बेहतर करने में मदद मिलती है।

3) नैचुरल प्रोबायोटिक
टकीला, दही की तरह स्वस्थ बैक्टीरिया के उत्पादन और विकास में मदद करता है, इस प्रकार यह एक नैचुरल प्रोबायोटिक के रूप में काम करता है। इससे आपके समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है।

4) ऑस्टियोपोरोसिस का उपचार
टकीला आपके शरीर को बेहतर तरीके से खाद्य पदार्थों में से कैल्शियम को अवशोषित करने की अनुमति देती है, इस प्रकार आपकी हड्डियों को मजबूत करने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थिति कम करने में सहायक है।

5) टाइप 2 डायबिटीज को रोकता है
टकीला को टाइप 2 डायबिटीज को रोकने के लिए सक्षम माना जाता है, क्योंकि यह इंसुलिन के उत्पादन को उत्तेजित करने के साथ शरीर में शुगर को बढ़ने से रोकता है।

6) डिमेंशिया को रोकता है
कम मात्रा में टकीला का सेवन करने से जीवन में बाद में डिमेंशिया विकसित होने की संभावना कम होती है।

7) अवसाद कम करता है
कुछ अध्ययनों ने सुझाव दिया है कि टकीला ब्रेन में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ा कर, अवसाद को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, अवसाद से पीड़ित लोगों को किसी भी प्रकार के शराब लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
