Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
जानिए आपके पेनिस से स्मेल क्यों आती है और इससे क्या नुकसान हो सकता है?
पसीना और नमी बैक्टीरिया के साथ मिलकर शरीर की गंध का कारण बनते हैं।
लिंग से बदबू आना एक ऐसी समस्या है, जो आपके और आपके पार्टनर के बीच खटास पैदा कर सकती है। हालांकि पार्टनर इस समस्या को लेकर शायद ही चर्चा करते हों। क्या आप जानते हैं कि लिंग से बदबू आने का क्या मतलब है? क्या यह बड़ी समस्या है? क्या लिंग से बदबू आना नॉर्मल है?
लिंग से बदबू आने के कारण क्या है?
लिंग से बदबू सफाई नहीं रखने या किसी मेडिकल समस्या की वजह से आ सकती है। ज्यादातर मामलों में बदबू आप जो आप खाते हैं, उससे जुड़ी हुई है। यानि अगर आप लहसुन खाते हैं, तो आपके पसीने में लहसुन की स्मेल आती है।
इसके अलावा पूरे दिन जीन्स पहनने से त्वचा को सही तरह सांस नहीं मिल पाती है जिससे अंदर स्मेल आने लगती है। पसीना और नमी बैक्टीरिया के साथ मिलकर शरीर की गंध का कारण बनते हैं। इसके अलावा कुछ एपोक्रिन ग्रंथियां पसीने के साथ मिलकर बदबू का कारण बनती हैं।
क्या लिंग से बदबू के कारण सेक्स के दौरान पार्टनर को कोई खतरा होता है?
अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके लिंग में बदबू आने के वजह से सेक्स के दौरान आपकी पार्टनर को क्कोई स्वास्थ्य जोखिम हो सकता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे उसे कोई स्वास्थ्य जोखिम नहीं हो सकता है। आपके बदबूदार से आपको या आपकी पार्टनर को किसी तरह का यौन संक्रमण रोग का खतरा नहीं है

अच्छी तरह साफ करें-
अपने लिंग और उसके आसपास के हिस्से को साधारण साबुन से धोने की बजाय एंटीबैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें। इसके अलावा अपने लिंग के फोरस्किन को भी सही तारा साफ करें।

इस हिस्से को ड्राई रखें-
इस हिस्से में नमी होने से ज्यादा स्मेल आ सकती है। इसलिए कपड़े पहनने से पहले इस हिस्से को अच्छी तरह ड्राई कर लें। इसके अलावा इसे साफ करने के लिए गीले नहीं बल्कि सूखे तौलिये का इस्तेमाल करें।

हल्के कपड़े पहनें-
ऐसे कपड़े पहनें जिससे इस हिस्से में हवा पास होती रहे क्योंकि नमी बनने से बदबू आ सकती है। आप कॉटन के कपड़े पहना सकते हैं।

प्यूबिक हेयर ट्रिम करें-
प्यूबिक हेयर की वजह से यहां नमी पैदा हो सकती है जिससे बदबू आ सकती है। इसलिए नियमित रूप से ट्रिम करें। क्योंकि प्यूबिक हेयर की वजह से यहां की त्वचा का सूखा रहना मुश्किल होता है।



Click it and Unblock the Notifications
