Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खर्राटों से पाना है निजात तो सोने से पहले पीएं ये ख़ास जूस
रात में सोते समय जब आपकी सांस लेने की नलिकाएं बंद हो जाती हैं तो जो हवा आपके फेफड़ों तक पहुँचने वाली होती है वो नहीं पहुँच पाती है जिसकी वजह से आपको सोते वक्त सांस लेने में दिक्कत होती है। कोई भी ऐसी चीज चाहे वो एलर्जी हो या फिर कुछ और जो आपको नाक द्वारा सांस लेने में दिक्कत करे तो इससे आपको खर्राटे आते हैं।
अगर आप भी उनमें से हैं तो कुछ ऐसे खाद्य-पदाथों को खाना चाहिए जोकि म्यूकस को दूर करके खर्राटों की समस्या को रोकते हैं।

आप फलों और सब्जियों से बने जूस का इस्तेमाल करके इस समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं क्योंकि इससे आपको शरीर के लिए जरुरी न्यूट्रीएंट्स मिलेंगे। इस जूस को आप सुबह-सुबह खाली पेट पियें जिससे कि सारे न्यूट्रीएंट्स आपको मिलें। इसके अलावा आपको एक हेल्दी डाइट प्लान भी अपनाना होगा। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं जिसकी वजह से आप कई सब्जियां को नहीं खा सकते हैं तो आपको खर्राटों को रोकने के लिए सोने से पहले एक भारी भोजन करना चाहिए। फलों का जूस बनाने की सामिग्री इस प्रकार है।

1- 2 सेब
2- 2 गाजर
3- 1/4 नींबू
4- अदरक का एक टुकड़ा

इस्तेमाल करने का तरीका: इन सारी चीजों को एक साथ ब्लेंडर में डाल कर उसका जूस बना लें और रात में सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें। यदि आप खर्राटों को रोकना चाहते हैं तो नीचे लिखी चीजों को भूलकर भी ना खाएं।

1- डेरी प्रोडक्ट्स
2- चॉकलेट
3- फ्राइड फूड्स
4- प्रोसेस्ड फूड्स
5- आटे और शुगर से बनी चीजें
6- एल्कोहल
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
