Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
दुनिया की सबसे वजनदार महिला इमान ने किया अपना वजन कम
36 साल की इमान इस समय दुनिया की सबसे ज्यादा वजन वाली महिला है। आंकड़ों के अनुसार उनका वजन 500 किलो से भी ज्यादा है।
हाल में वे इसलिए चर्चा में आयी क्योंकि उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए इंडिया में इलाज करने का प्रस्ताव रखा और फिर उन्हें मिस्र से मुंबई स्थित सैफी हॉस्पिटल में लाया गया।
वहां कई दिनों तक उनका इलाज चला और अब वे स्वस्थ हैं हैं और उन्होंने अपना वजन भी कम कर लिया है। मुंबई के इस हॉस्पिटल में सर्जरी की मदद से उनका ये वजन कम करने का प्रयास किया गया।

लेकिन इमान की छोटी बहन शैमा सेलिम मुंबई के इस हॉस्पिटल के ट्रीटमेंट से खुश नहीं थी और उन्होंने इमान को मई महीने में अबू धाबी के बुर्जील हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया और आगे उनका इलाज वही पर चला।
अब ख़बरें आ रही हैं कि उन्होंने अपना वजन कम कर लिया है और अब वे अपने हाथो को हिला डुला पा रही हैं। डॉ. का कहना है कि इमान का भरोसा जीतना बहुत ही मुश्किल था लेकिन कुछ समय में हम कामयाब हुए। इमान एक ऐसी महिला है जो एक आम जिंदगी जीना चाहती है।
हम इमान को मोटापे के खिलाफ लड़ाई में एक एंबेस्डैर के रूप में उपयोग करना चाहते हैं। उसे स्कूल लेकर जाना चाहते है जहां वो बच्चों के साथ अपनी लाइफ के अनुभव शेयर करें।
रिपोर्ट के अनुसार उनके डॉक्टर ने यह बताया है कि इमान की मानसिक स्थिति में पहले से बहुत सुधार आया है और उसके ट्रीटमेंट के लिए 3 स्टेज़ प्लान की गईं हैं जिसमें से पहला स्टेप कम्पलीट हो गया है अब इसके बाद अगस्त महीने से पहले लिपोसक्शन और प्लास्टिक सर्जरी होगी फिर उसके बाद आगे दूसरे फेज में जाएंगे। इस फेज के पेट के आस पास के हिस्से, हिप्स और जाँघों से फैट को हटाया जायेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
