Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
इस एक जादुई मेवे से बढ़ाइये अपनी स्पर्म की क्वालिटी
एक अध्ययन के अनुसार लगभग 75 ग्राम अखरोट से युक्त संतुलित आहार प्रतिदिन न लेने वाले पुरुषों की तुलना में ऐसा करने वाले पुरुषों की शुक्राणु जीवन शक्ति (गतिशीलता) और वीर्य गुणवत्ता के प्रतीकों की आकृति (बनावट) में सुधार हो सकता है जो पुरुषों में नर प्रजनन का कारक है।
निष्कर्षोंं से यह पता चला कि वे चूहे जिन्होंने अखरोट से 19.6 प्रतिशत कैलोरी (मनुष्यों में प्रतिदिन लगभग 2.5 औंस के बराबर) युक्त आहार का सेवन किया, उन्होंने लिपिड पेरोक्सिडेशन (शुक्राणु कोशिकाओं को नष्ट करने की प्रक्रिया) को कम करके शुक्राणु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किए।

अच्छा शुक्राणु कैसे प्राप्त करें
अमेरिका के नेवार्क स्थित डेलावेयर विश्वविद्यालय के प्रमुख शोधकर्ता, पेटरिका ए मार्टिन डेलियोन के अनुसार अध्ययन में पाया गया कि अखरोट खाने से शुक्राणु कोशिकाओं में पेरोक्सिडेटिव नुकसान को कम करके वास्तव में शुक्राणु गुणवत्ता में सुधार होता है। काशिका क्षति से शुक्राणु झिल्लियों को नुकसान होता है जो मुख्य रूप से पाॅलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड से बना होता है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, PUFA से भरपूर पेड़ से मिलने वाला एकमात्र नट अखरोट खाने से क्षति कम होती है क्योंकि 1 औंस अखरोट में उपस्थित 18ग्राम कुल वसा में से 13 ग्राम PUFA होते हैं। ’मार्टिन डेलियोन के अनुसार निष्कर्ष बताते हैं कि अखरोट शुक्राणु स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकते हैं।’
इस अध्ययन के लिए टीम ने कुछ स्वस्थ चूहे लिए और कुछ ऐसे चूहे लिए जो अनुवांशिक रूप से पूर्वनिर्धारित बांझ (जीन विलोपन) थे, उन्हें 9-11 हफ्तों के लिए बिना किसी क्रम के अखरोट से भरपूर आहार या फिर अखरोट रहित नियंत्रित आहार दिया गया।
अखरोट का सेवन करने वाले चूहों में प्रजनन योग्य चूहों में शुक्राणु गतिशीलता और आकृति में उल्लेखनीय सुधार देखा गया जबकि बांझ चूहों में शुक्राणु आकृति में सुधार देखा गया। दोनों ही समूहों की पेरोक्सिडेटिव क्षति में कमी पाई गई। हालांकि, जांचकर्ता बांझ चूहों में शुक्राणु गतिशीलता पर प्रतिकूल प्रभावों को उल्टा करने में असमर्थ थे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
