Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सोना पहनने के फायदों को जानकर चौंक जाएंगे आप

सोने के आभूषण पहनना एक फैशन बन गया और आजकल हर महिला सोने के गहने पहनना और रखना चाहती है। पुराने समय में सोना पहनने का इतना फैशन नहीं था जितना की आज है। उस दौर में सोने के आभूषण को फैशन की बजाय उसके गुणों को महत्वपूर्ण माना जाता था और लोग उसे पहनते थे और फिर संभालकर रख देते थे। हालांकि अब समय बदल चुका है लेकिन सोने के गहने पहनने का शौक लोगों को आज भी उतना ही है।

प्राचीन काल से ही सोना को रोगों के इलाज और सेहत को ठीक रखने के लिए गुणकारी माना जाता है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सोना हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा एक रिसर्च में यह पुष्टि हुई है कि सोना पहनने से रूमेटॉयड अर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों में इस रोग के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
लंबे समय तक किया गए एक प्रयोग से यह भी पता चलता है कि सोना पहनने के बहुत ही कम साइड इफेक्ट हैं चाहे आप इसे कितने भी समय तक पहने रहें।

घाव को भरने में सहायक
यदि 24 कैरेट के शुद्ध सोने को त्वचा के घाव या संक्रमित स्थान के पास रखा जाए तो इससे घाव भरने में मदद मिलती है और यह इंफेक्शन को भी नियंत्रित करता है। इसके अलावा प्राचीन समय से ही यह माना जाता है कि सोना शरीर को एनर्जी देता है और शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। यह शरीर को राहत देता है और इससे घाव जल्दी भर जाते हैं।

घाव को भरने में सहायक (1)
जब शरीर को आराम मिलता है और कोशिकाओं में रक्त वाहिकाएं संकुचित नहीं होती है तब ब्लड कोशिकाओं के माध्यम से आसानी से आगे बढ़ जाता है। घाव भरने पर त्वचा की मृत कोशिकाएं हट जाती हैं और नई परत आने लगती है। इससे हमारा स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होने लगता है।

शांति प्रदान करता है
माना जाता है कि सोना में शरीर को कई मायनों में राहत प्रदान करने के गुण मौजूद होते हैं। 24 कैरेट के शुद्ध सोने से बने आभूषण काफी नरम और मखमली महसूस होते हैं। जबकि अन्य सोने में यह गुण नहीं पाया जाता है। सोने को अन्य धातुओं के साथ रखने पर इसका प्रभाव कम हो जाता है। पुराने समय से ही सोना को मानसिक शांति पाने के लिए पहना जाता है।

शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता
सोना सभी तरह के प्राकृतिक खनिजों से बना होता है जो शरीर के लिए किसी भी तरह से हानिकारक नहीं होता है। इसके अलावा यह दवाओं के संपर्क में आने पर भी शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं डालता है। इसलिए सोना पहनने से कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं।

ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखता है
सोना पहनने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है जो शरीर के प्रत्येक हिस्से में ऑक्सीजन के प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह आपको फिट रखता है और बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है
सोना पहनने से यह शरीर के तापमान और कार्य प्रणाली को नियंत्रित रखता है जो बाहर का तापमान बदलने पर हमें बीमारियों से बचाता है और हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।

अर्थराइटिस के लक्षणों को कम करता है
डॉक्टरों द्वारा एक रिसर्च के बाद यह पुष्टि की गई कि शरीर में सोना पहनने से रूमेटॉयड अर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों में यह गठिया के लक्षणों को कम कर देता है।

मन को प्रसन्न रखे
सोना में कुछ ऐसे गुण निहित होते हैं जो मन को प्रसन्न रखते हैं। इसके अलावा यह फैशन के रूप में पहनने से ज्यादा शरीर को स्वस्थ रखने और जीवन में शांति प्रदान करने के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है।

डिप्रेशन दूर करे
जब आप सोना खरीदते हैं या महंगा सोना पहनते हैं तो आपको अच्छा महसूस होता है। सोना खरीदना पहुंच में होता है और जब भी आप तनाव या डिप्रेशन महसूस करें आप सोना पहन सकती हैं। यह आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।



Click it and Unblock the Notifications
