Latest Updates
-
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार
जानिये अपनी उम्र के हिसाब से आपको साल भर में कितनी बार सेक्स करना चाहिए?
सेक्स के मामले में अभी भी हमारे देश के लोगों में जागरूकता की काफी कमी है। यहां लोग एक दूसरे से इस विषय पर ठीक से बात भी नहीं करते हैं जिससे अगली पीढ़ी तक को इसकी सटीक जानकारी नहीं उपलब्ध हो पाती है। यही वजह है कि अपने देश में किशोरावस्था में लड़के लड़कियां इंटरनेट का सहारा लेकर तमाम तरह की जानकारियां हासिल करते हैं।
आपको बता दें कि इंटरनेट पर भी सेक्स के बारे में कई गलत जानकारियां मौजूद है इस लिए बेहतर होगा इस बारे में किसी काउंसलर से बात करें।
कई लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उन्हें अपने पार्टनर के साथ हफ्ते या महीने में कितनी बार सेक्स करना चाहिए।
यह तो तय है कि हेल्दी लाइफ जीने के लिए अच्छी सेक्स लाइफ का होना बहुत ज़रूरी है और एक इंसान को एक साल में औसत कितनी बार सेक्स करना चाहिए यह उसकी अपनी निजी लाइफस्टाइल, वर्क शेड्यूल और उम्र पर निर्भर करता है।
फिर भी इस आर्टिकल में हम आपको उम्र के हिसाब से बता रहे हैं कि किस उम्र वर्ग के लोगों को साल में औसत कितनी बार सेक्स करना चाहिए।

a) 18 से 29 साल की उम्र वाले :
यह उम्र सेक्स करने के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है और इसमें सेक्स का जोश भी सबसे ज्यादा होता है। इस उम्र वर्ग के लोगों को साल में लगभग 112 बार सेक्स कर लेना चाहिए। इतनी बार सेक्स करना यह दर्शाता है कि आपकी सेक्स लाइफ काफी बेहतर है।

b) 30 से 39 साल की उम्र वाले लोग :
इस उम्र के लोग लाइफ की और चीजों में ज्यादा बिजी रहते हैं। यह उम्र होती है जब इंसान खुद को और अपने परिवार को सेटल करने में व्यस्त रहता है। इस उम्र के लोगों को साल में करीब 86 बार सेक्स ज़रूर करना चाहिए। जिसका मतलब है हर 3-4 दिन में एक बार सेक्स ज़रूर कर लें।

c) 40 से 49 साल की उम्र वाले लोग :
इस उम्र तक आते आते लोग कई तरह की जिम्मेदारियों से घिर जाते हैं फिर भी यह ज़रूरी है कि आप अपनी सेक्स लाइफ बरकरार रखें। इस उम्र वर्ग के बीच के लोगों को साल में लगभग 69 बार सेक्स ज़रूर कर लेना चाहिए।

d) 50 से अधिक उम्र के लोग :
इतनी उम्र होने पर अधिकतर लोगों के पास और कोई काम नहीं होता है और वे काफी टाइम फ्री रहते हैं। इसीलिए यह दौर सेक्स के लिए काफी उपयुक्त माना जाता है। इस उम्र वर्ग के लोग अपनी क्षमता और इच्छा अनुसार सेक्स कर सकते हैं।

e) 60 से 75 साल की उम्र वाले लोग :
इस उम्र तक आते आते बहुत कम लोग ही सेक्सुअली एक्टिव रह पाते हैं। फिर भी अगर आप इस उम्र में भी सेक्सुअली एक्टिव हैं तो अपनी इच्छा और क्षमता अनुसार सेक्स कर सकते हैं।
सेक्स लाइफ को बेहतर करना है तो ऊपर बताये हुए सेगमेंट के हिसाब से सेक्स कर सकते हैं। हालांकि आप अपनी व्यक्तिगत रूचि के हिसाब से संख्या में वृद्धि भी कर सकते हैं। अगर आप यंग है तो आप जितना मन चाहे उतनी बार सेक्स कर सकते हैं बस सेक्स करते समय सावधानियां ज़रूर बरतें।



Click it and Unblock the Notifications
