Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
लडकियों को सेक्स करने के तुरंत बाद करनी चाहिए ये 8 चीजें
ज्यादातर महिलाओं को यह नहीं मालूम होता है कि सेक्स करने से पहले या सेक्स के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं में प्राइवेट पार्ट्स की साफ-सफाई न रखने की वजह से सबसे अधिक इन्फेक्शन फैलता है। इसलिए सेक्स करने के बाद महिलाओं को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। सेक्स के दौरान योनि के टिश्यू चिकने हो जाते हैं और रगड़ खाकर सूज जाते हैं जिससे कि इनकी क्रिया में परिवर्तन आ जाता है।

इसलिए आपको हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि सेक्स के बाद कुछ चीजों से इन्फेक्शन का खतरा बना रहता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सेक्स के तुरंत बाद क्या करना चाहिए।

1. इंटरकोर्स के तुरंत बाद वॉशरूम जाएं:
सेक्स के दौरान प्राइवेट पार्ट्स में बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते हैं। नमी की वजह से योनि में बैक्टीरिया की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है। इसलिए सेक्स के तुरंत बाद वॉशरूम जाना चाहिए क्योंकि पेशाब करने से सारे बैक्टीरिया बाहर निकल आते हैं और योनि में इन्फेक्शन नहीं होता है।

2. गर्म पानी से न नहाएं:
सेक्स के बाद योनि का द्वार अधिक बड़ा हो जाता है। इसलिए इंटरकोर्स के तुरंत बाद गर्म पानी से नहाने पर इन्फेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है। सेक्स के बाद गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए।

3. पानी पिएं-:
इंटरकोर्स के बाद संभव हो तो एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके तुरंत बाद पानी पीने से यूटीआई से पैदा होने वाले हानिकारक बैक्टीरिया पेशाब के जरिए बाहर निकल आते हैं।

4. प्रोबायोटिक युक्त भोजन करें:
इंटरकोर्स के बाद आप किस तरह का भोजन करते हैं, इसपर विशेष ध्यान दें। आप खमीरयुक्त भोजन जैसे दही, कोंबछा या किम्ची खा सकते हैं। इंटरकोर्स के बाद ये खाद्य पदार्थ खाने से लाभदायक बैक्टीरिया फिर से संचित होने लगते हैं जिससे कि योनि में यीस्ट इन्फेक्शन नहीं होता है।

5. प्राइवेट पार्ट्स में साबुन न लगाएं:
सेक्स करने के तुरंत बाद प्राइवेट एरिया को साबुन से धोएं। सिर्फ सेक्स के ठीक बाद ही नहीं बल्कि काफी देर बाद भी साबुन का इस्तेमाल न करें। योनि की सफाई अपने आप हो जाती है। साबुन लगाने से इसका पीएच लेवल गड़बड़ हो सकता है जिसकी वजह से जलन, सूखापन और यहां तक कि इन्फेक्शन भी हो सकता है।

6. आरामदायक अंडरवियर पहनें:
ज्यादातर अंडरवियर नॉयलान और पॉलिस्टर के बने होने हैं जिनके अंदर हवा नहीं जा पाती है। इंटरकोर्स के तुरंत बाद ऐसे अंडरवियर पहनने से कीटाणुओं की संख्या बढ़ सकती है।

7. गीले कपड़े से न पोछें:
इंटरकोर्स के बाद गीले कपड़े से पोछने पर इसमें मौजूद केमिकल से प्राइवेट पार्ट्स में जलन हो सकता है। इसलिए सादे पानी या विनेगर से सफाई करें।

8. ब्लो ड्रायर का प्रयोग करें:
ज्यादातर महिलाएं इंटरकोर्स के बाद ब्लो ड्रायर का प्रयोग करने के बारे में जानती हैं। डॉक्टर के अनुसार यह काफी सहायक साबित होता है। जो महिलाएं यूटीआई और माइकोसिस से ग्रस्त हैं ब्लो ड्रायर उनके लिए काफी फायदेमंद है। सेक्स के बाद इसे विशेषतौर पर करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
