Latest Updates
-
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़
लव कंडोम कैंपेन: इंडिया में खुला दुनिया का पहला फ्री कंडोम स्टोर, घर पर होगी फ्री डिलेवरी
एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन (एएचएफ) ने एड्स के नए केसेज और खतरों को टालने के लिहाज से ही अपने लव कंडोम कैंपेन के तहत इस फ्री कंडोम स्टोर को लॉन्च किया है।
अगर कहीं भी हम गलती से मुफ्त शब्द भी सुन लेते हैं तो हमारे कान एकदम से खड़े हो जाते हैं। और कौन ऐसा होगा जिसे फ्री में मिल रही चीज या वस्तु पसंद नहीं होगी। हमारे देश में हर दूसरा आदमी बचत करने के लिए फ्री का सामान लेने बिल्कुल भी नहीं कतराता है। अगर आप सेक्सुअली एक्टिव है और आपको फ्री की चीजें लेना बहुत पसंद है तो ऐसे लोगों के लिए एक खुश खबरी है।
एक ग्लोबल चैरिटी ने भारत में फ्री कंडोम स्टोर लॉन्च किया है।
जी हां आपने सही पढ़ा फ्री कंडोम स्टोर। जहां से कभी आप बिना किसी शर्त और नियमों के कभी भी कंडोम खरीद सकते हैं। इन कंडोम को लव कंडोम भी कहा जाने लगा है।
आइए जानते है इस बारे में आखिर कहां और कैसे खुली ये फ्री कंडोम की दुकान।

AHF की पहल 'लव कंडोम'
एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन (एएचएफ) ने एड्स के नए केसेज और खतरों को टालने के लिहाज से ही अपने लव कंडोम कैंपेन के तहत इस फ्री कंडोम स्टोर को लॉन्च किया है।

दुनिया में पहला फ्री कंडोम स्टोर
इसकी पीछे वजह सह है कि भारत दुनिया का दूसरे सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश और एड्स के हिसाब से तीसरे देश है जहां 2.1 मिलियन मरीज इस वक्त इस लाइलाज बीमारी से जुझ रहे हैं। और कंडोम ही सबसे सस्ता माध्यम है जिसके माध्यम से एड्स से बचा जा सकता है।
एएचएफ के अनुसार इस कैंपेन के तहत लोगो को फ्री में कंडोम वितरित करके जागरूक किया जा रहा हैं। और ऑर्डर करने वाले उपयोगकर्ताओं को अच्छी गुणवत्ता के कंडोम 144 कंडोम पैकेट का एक बॉक्स एक डिलेवर किया जाएगा।

सेक्स वकर्स को भी करेंगे अवेयर
यह स्टोर सेक्स वकर्स और अन्य गरीब तबके के समूहों की सहायता करेगा, जो हिचक या दूसरे कारणों से स्टोर से कंडोम खरीदने में संकोच करते हैं। हालांकि भारत में सुरक्षित यौन संबंध बनाने के लिए हमारा देश कई तरह के प्रयास कर रहा है लेकिन अभी भी लोग कंडोम को लेकर इतने अवेयर नहीं हैं। इसलिए एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन लोगों को फ्री में और घर तक कंडोम पहुंचाकर लोगों में जागरुकता लाने की कोशिश कर रहा हैं।

ऐसे मिलेंगे फ्री में लव कंडोम
सबसे अच्छी बात कोई भी एएचएफ के टोल फ्री नम्बर पर कॉल करके या ईमेल के जरिए फ्री में कंडोम मंगवा सकता है। ये है टोल फ्री नम्बर 1800 102 8102 या इस ईमेल आईडी पर मेल कर के भी फ्री में कंडोम मंगवा सकते हैं। [email protected]



Click it and Unblock the Notifications
