Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Health Alert ! अगर आपको भी लगातार आ रही है काले रंग की पॉटी, तो बिना देर किए आज ही डॉक्टर से मिले
कई बार मल के रंग से भी आप अपनी सेहत का अंदाज़ा लगा सकते हैं। मल के रंग में जरा सा भी बदलाव यह दर्शाता है कि शरीर में कहीं कुछ गड़बड़ी है। अगर आपके मल का रंग काला है तो इसकी दो वजहें हो सकती हैं। एक तो ये कि आपने खाने में कोई ऐसी चीज खायी हो जो गाढ़े काले रंग की हो और दूसरी वजह शरीर में हुई कोई गड़बड़ी हो सकती है।

अगर आपको बुखार या डायरिया है, पेट दर्द भी हो रहा है और साथ में मल का रंग काला है तो ऐसे में बिना देरी किये तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवाएं। आपको बता दें कि सामान्य रूप से आपके मल का रंग पीला, भूरा या गाढ़ा भूरे रंग का हो सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि किन गंभीर बीमारियों की वजह से भी मल का रंग काला हो जाता है।

पेप्टिक अल्सर :
ये अल्सर आमतौर पर पेट की इनर लाइनिंग या छोटी आंत में होते हैं। ये किसी बैक्टीरिया या बहुत अधिक मात्रा में धूम्रपान और शराब के सेवन के कारण होती है। काले रंग के मल होने के अधिकतर मामले पेप्टिक अल्सर के कारण ही होते हैं।

कैंसर :
कुछ तरह के कैंसर के कारण भी आपके मल का रंग काला हो सकता है। काले रंग का मल पेट के कैंसर का लक्षण है। इस कैंसर में पेट के इनर लाइनिंग में मौजूद हेल्दी सेल्स लम्बे समय के बाद कैंसरकारी कोशिकाएं में बदल जाती है और इसी वजह से मल का रंग काला पड़ जाता है।

ट्यूमर :
वयस्कों में कई बार ट्यूमर की वजह से भी काले रंग के मल होने की समस्या हो सकती है। इस तरह का ट्यूमर खासतौर पर भोजन नली में या पेट में हो सकता है।

भोजन नली में परेशानी :
अगर आपके मल का रंग बिल्कुल गाढ़ा काले रंग का है तो हो सकता है लीवर में जाने वाले ब्लड फ्लो में रुकावट पैदा हो गयी हो। कई बार भोजन नाली में हुए इन्फेक्शन के कारण नसें सूज जाती हैं जिस वजह से ब्लीडिंग के साथ काले रंग का मल बाहर निकलता है।

गैस्ट्राइटिस :
गैस्ट्राइटिस वह अवस्थाह है जिसमें म्यूलकोसा और पेट में सूजन आ जाती है। काले रंग का मल होना इस बीमारी का भी लक्षण हो सकता है इसलिए अनदेखा न करें।

कोलाइटिस :
अल्सरेटिव कोलाइटिस लम्बे समय तक बनी रहने वाली बड़ी आंत (कोलन) की सूजन है। यह इंफ्लेमेटरी बोवेल डिजीज (आइबीडी) का एक रूप है। इस बीमारी के कारण भी काले रंग के मल की समस्या होने लगती है।

लीवर से जुड़ी बीमारियां :
अगर आप बहुत ज्यादा अल्कोहल का सेवन करते हैं तो इससे आपके लीवर को बहुत नुकसान होता है। कई सालों तक लगातार अल्कोहल के सेवन से लीवर में सूजन हो जाती है और इस वजह से भी मल का रंग काला पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications