Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
हफ्ते में 2 बार सेक्स करने से पुरुषों को नही होगी से गंभीर बीमारी
हर इंसान की एक खास प्रवृत्ति होती है जो उसके मनोदशा का निर्धारण करती है। इंसान का यह गुण उसकी संतान में भी पहुंचता है और यह पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ता जाता है।
भूख-प्यास, आत्मरक्षा, सेक्स करने की इच्छा आदि स्वाभाविक जरूरतें हैं जो हर जीवित इंसान को महसूस होती है। यदि ये प्राथमिक जरूरतें पूरी नहीं होती हैं तो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ पर भी इसका असर पड़ने लगता है।
यदि हम संतुलित भोजन न करें तो शरीर को एनर्जी नहीं मिलेगी इससे हम कुपोषण के शिकार हो जाएंगे। प्यास लगने पर अगर हम पानी न पिएं तो शरीर में पानी की कमी हो जाएगी जो हमारे लिए घातक हो सकती है। ठीक इसी तरह अगर हम अपने शरीर की सेक्सुअल जरूरतें पूरी नहीं करते हैं तो इसका शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।

आजकल ज्यादातर लोग अपनी जवानी से लेकर बुढ़ापे तक इंटरकोर्स करने की इच्छा रखते हैं।
जो लोग रोजाना सेक्स नहीं कर पाते हैं वे एक उम्र के बाद मानसिक निराशा, डिप्रेशन और आत्मविश्वास में कमी जैसी समस्याओं के शिकार हो जाते हैं।
यदि किसी व्यक्ति की सेक्सुअल लाइफ ठीक न हो तो एक समय के बाद पुरुषों में इरेक्शन की समस्या और महिलाओं में गीलापन न होने की समस्या पैदा हो सकती है जिसकी वजह से व्यक्ति सेक्स करने के लिए उत्तेजित नहीं हो पाता है।

इसलिए सेक्सुअल लाइफ हेल्दी और आनंदमय होना काफी जरूरी है। इससे सिर्फ स्वास्थ ही नहीं ठीक रहता बल्कि आप आत्मविश्वास से भरे भी रहते हैं।
हाल ही में हुई एक स्टडी में पाया गया है कि जो पुरुष हफ्ते में दो बार इंटरकोर्स करते हैं उनमें हार्ट अटैक की समस्या नहीं होती है।
इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना सेक्स करने से हार्ट अटैक से कैसे बचा जा सकता है।
आजकल 60 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में हार्ट अटैक की समस्या आम हो गई है। हालांकि महिलाएं भी हार्ट अटैक से प्रभावित होती हैं। यह एक ऐसी घातक बीमारी है जिसमें एक क्षण में ही व्यक्ति का प्राण निकल जात है।
हमारे शरीर की धमनियां ऑक्सीजन युक्त खून को हृदय से शरीर के अन्य भागों में पहुंचाने का कार्य करती हैं। लेकिन जब इन धमनियों में खून का थक्का जम जाता है या इनपर दबाव पड़ता है तो हृदय तेज गति से खून को पंप करने लगता है जिसकी वजह से हृदय की गति रूक जाती है इस अवस्था को कार्डिएक अरेस्ट या हार्ट अटैक कहते हैं। हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, असंतुलित आहार, एक्सरसाइज की कमी, धूम्रपान और अधिक शराब पीने जैसी आदतें हार्ट अटैक की मुख्य वजह है।

अमेरिकन जर्नल फ कॉर्डियोलॉजी में हाल ही में प्रकाशित एक रिसर्च स्टडी के अनुसार जो पुरुष हफ्ते में दो बार से ज्यादा सेक्स करते हैं उनमें हार्ट अटैक का खतरा 45 प्रतिशत तक कम पाया जाता है।
स्टडी में यह भी पाया गया है कि हेल्दी सेक्स लाइफ से शरीर में कार्टिसोल नामक हार्मोन कम उत्पन्न होता है जिससे स्ट्रेस औऱ ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है और इसकी वजह से हृदय संबंधी बीमारियों का भी खतरा कम होता है।
अंत में यह निष्कर्ष निकला कि रोजाना सेक्स करने से पुरुषों का हृदय लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
