Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
रोजाना सुबह की ये गल्तियां कर सकती हैं आपके मेटाबॉलिज्म को कमज़ार
यह जानकारी आपको पहले से होनी चाहिए कि उम्र बढ़ने के साथ हमारा मेटाबॉलिज्म धीमी गति से काम करने लगता है। हमें अपने भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे हमारे मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी पैदा ना हो।
यदि आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक से काम नहीं कर रहा है तो आप अपनी खराब आदतों को तुरंत बदल डालें ताकि आपका वजन न बढ़े और शरीर में ऊर्जा बनी रहे। शरीर में मेटाबॉलिज्म ठीक से काम करे और फैट ना जमा हो इसके लिए यह जरूरी है कि आप शुगर युक्त पेय पदार्थों और ज्यादा वसा वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहें।
उचित मात्रा में हेल्दी और हाई प्रोटीन युक्त ब्रेकफास्ट, हेल्दी फैट और फाइबर खाने से वजन नहीं बढ़ता और मोटापे की शिकायत नहीं होती है। फाइबर युक्त भोजन पूरे दिन फैट को शरीर पर नहीं जमने देता। अपने भोजन में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जिससे आपका मेटाबॉलिज्म अच्छे तरीके से काम कर सके।
यह जानकारी आपको पहले से होनी चाहिए कि उम्र बढ़ने के साथ हमारा मेटाबॉलिज्म धीमी गति से काम करने लगता है। हमें अपने भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे हमारे मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी पैदा ना हो।
यहां हम उन खराब आदतों के बारे में बता रहे हैं जिसकी अनदेखी करने से आपका मेटाबॉलिज्म गड़बड़ हो जाता है।

1. भरपूर नींद न लेना:
रात में या तो आप जल्दी सोने की आदत डालें या अपना काम जल्दी निपटा लें। किसी भी तरह से अगर आप भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो आपके मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी की शिकायत पैदा हो सकती है। इससे शरीर की कैलोरी बर्न नहीं होती और सही तरीके से भूख नहीं लगती और आपके शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है जिससे की शरीर में फैट जमा होने लगता है।

2. सुबह उठने के बाद पानी न पीने की आदत:
ज्यादातर लोग सुबह उठने के बाद सबसे पहले चाय या कॉफी पीते हैं। सुबह उठने के बाद कम से कम दो गिलास पानी पीने की आदत डालें। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का सबसे सर्वोत्तम तरीका माना जाता है।

3. गलत पेय पदार्थ पीना:
आपकी थायरॉइड बताती है कि आपका मेटाबॉलिज्म ठीक से काम कर रहा है या नहीं। ज्यादातर समय फ्लोराइड और क्लोरीन युक्त पेय पदार्थ पीने से यह थायराइड को प्रभावित करता है। सही मेटाबॉलिज्म के लिए फिल्टर्ड पानी और ग्रीन टी पीएं।

4. गलत समय पर कॉफी पीने से:
मिड मॉर्निंग और मध्य दोपहर कॉफी पीने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस समय कॉर्टिसोल का स्तर कम होता है। अगर आप दोपहर में कॉफी पीते हैं तो आपके मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी पैदा हो सकती है और आपके कमर का मोटापा भी बढ़ सकता है।

5. नाश्ते में स्मूदी का सेवन :
नाश्ते में आइसक्रीम युक्त स्मूदी से परहेज करें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म गड़बड़ हो सकता है। सुबह सुबह ऐसे खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल ना करें जिसमें शुगर की मात्रा काफी ज्यादा हो।

6. प्रोटीन का कम सेवन :
खासतौर से ब्रेकफास्ट में प्रोटीन जरूर शामिल करें। खाने के बाद यह कम से कम 35%. कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। इसलिए यह आवश्यक है कि आप सुबह नाश्ते में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ लें।

7. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट का सेवन :
वाइट ब्रेड निश्चित तौर पर शरीर के लिए अच्छा नहीं है। एक तो इससे पेट नहीं भरता और दूसरा यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में मदद नहीं करता है। इसलिए वाइट ब्रेड की बजाय होल ग्रेन या ब्राउन ब्रेड का सेवन करें।

8. अंडे में सी-सॉल्ड छिड़क कर खाना:
सी-सॉल्ट में आयोडीन की मात्रा नहीं पायी जाती। आयोडीन थायराइड ग्लैंड में हार्मोन्स बनाने के लिए पोषक तत्व का काम करता है और यह मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करता है। इसलिए आयोडीन युक्त नमक का ही इस्तेमाल करें।

9. भोजन पर ध्यान न देना:
ऑफिस जाते समय टिफ़िन में अपने लिए हेल्दी फैट्स, फाइबर युक्त सब्जियां औऱ प्रोटीन से युक्त भोजन पैक करें। इससे आप स्लिम रहेंगे। बाहर खाने की बजाय घर पर बना खाना खाने की आदत डालें।

10. पर्याप्त दही ना खाना :
सुबह स्नैस्स में आलू के चिप्स खाने की बजाय दही खाना ज्यादा फायदेमंद है। यह फैट को कम करने में दोगुना काम करता है। इसमें शक्तिशाली प्रोबायोटिक्स और कैल्शियम पाए जाते हैं जिससे आपके कमर की साइज नहीं बढ़ेगी और आपका मेटाबॉलिज्म भी ठीक से काम करेगा।

11. नाश्ता ना करना :
सुबह नाश्ता न करने से शरीर का मेटाबोलिज्म कम हो जाता है इससे मोटापा और टाइप 2 डायबिटिज जैसी मेटाबॉलिक समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इसलिए सुबह उठने के दो से तीन घंटे के भीतर नाश्ता करना आवश्यक है।



Click it and Unblock the Notifications
