Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
क्यों होता है कमर का दर्द, जानिए इसके कारण और घरेलू इलाज
आपके घर में अगर बूढ़ें लोग होगें तो आपने भी कई बार उनको दर्द से कराहते हुए दाखा होगा। आपको बता दें कि उनमें जो सबसे भयानक और आम दर्द होता है वो कमर का दर्द होता है। इस समय ये जरूरी नहीं है कि ये समस्या सिर्फ बुजुर्गों को हो दरअसल ये अब किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है।
वैसे कमर दर्द से कोई भी प्रभावित हो सकता है लेकिन प्राय: बढ़ती उम्र और औरतों के साथ यह ज्यादा देखा जाता है। हमारे दिनचर्या में आधुनिकरण इतना हावी हो गया कि युवा वर्ग भी इससे अछूता नहीं है।
इसका सटीक हल है जिससे आप कमर की दर्द को नियंत्रण ही नहीं कर सकते है बल्कि हमेशा हमेशा के लिए इससे से छुटकारा पा सकते हैं।
आपको इससे बचने के लिए आज कुछ घरेलू उपाय बचाएंगे जो आपको इससे छुटकारा दिलाएंगें। तो आइए जानते है इसके लिए क्या करें...

कमर दर्द की वजह
शरीर में वजन का बढ़ना
आपको बता दें कि अगर आपके शरीर का वजन बढ़ गया है तो आपको ये समस्या हो जाती है क्योंकि ऐसा होने से आपके शरीर का वजन बढ़ता है। इसका पूरी कमर पर होता है जिस कारण आपको ये समस्या हो सकती है।

मांसपेशियों में खिचाव
कभी कभी आप कोई ऐसा काम करते है जो आप हमेशा नहीं करते है। या तो आप जल्दबाजी में रहते है। ऐसा करते समय कभी कभी आपकी मासपेशियां खिंच जाती है जिस कारण इनमें समस्या हो जाती है। ये कमर दर्द का कारण बन सकता है।

गलत तरीके से सोना
आपके सोने का तरीका भी इसका एक कारण बनता है। आपको बता दें कि आप कभी कभी सोते वक्त ऐसी पोजीशन में आ जाते है जो आपके शरीर के उल्टी दिशा में होता है। इससे आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

गलत तरीके से उठना, झुकना और बैठना
आप रोजमर्जा के जीवन में कैसे काम करते है ये भी इस पर निर्भर करता है। आप कैसे उठते है, बैठते है या झुकते है। आपको बता दें कि इन तीनों क्रियाओं को करने पर लापरवाही आपके लिए कमर दर्द का कारण बनती है।

भारी वजन उठाना
अगर आपने कभी भारी वजन उठा लिया तो भी ये आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए आपके पास जितना उठाने की क्षमता है उतना ही आप भार उठाएं और कमर दर्द की समस्या से बचें।

कमर दर्द के घरेलू उपाय
सरसों का तेल और लहसुन
अगर आपको कमर का दर्द है तो सरसों का तेल एवं लहसुन कमर दर्द को कम करने के लिए बेजोड़ घरेलू फार्मूला है। कैसे इस्तेमाल करें? तीन से पांच चम्म्च तेल और पांच लहसुन की कलियाँ को गर्म करें। इसको तब तक गर्म करते रहें जब तक कलियाँ काली न हो जाए। अब आप इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसे दर्द वाली जगह पर मालिश करें। ऐसा करने से आपका कमर का दर्द खत्म हो जाएगा।

गर्म पानी से सिकाई
अगर आपके कमर में तेज दर्द होता है तो आपको इसकी सिकाई गर्म पानी से करनी चाहिए। आप चाहें को किसी बोतल में गर्म पानी भरें और अपने कमर पर फिराएं। ऐसा करने से आपको इस समस्या से आराम मिल जाएगा।

गर्म और ठंडा
अगर आपके कमर दर्द की समस्या खत्म नहीं हो रही है तो आपको इसके लिए गर्म और ठंडे का मिश्रण करना चाहिए। दरअसल पहले आप दर्द वाली जगह पर गर्म पानी से सिकाई करें और बाद में इस जगह पर बर्फ लगाएं।

गर्म नमक का सेंक
आपको बता दें कि गर्म नमक का सेंक भी इसके लिए बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आपको नमक को गर्म करना है और किसी कपड़े या तौलिए में लपेटकर इसकी सिकाई करना है। ऐसा करने से आपके इस दर्द में राहत मिल जाएगी।

अजवायन खाएं
अजवायन आपके लिए बहुत असरदार दवा है। अगर आपकी कमर का दर्द खत्म नहीं हो रहा है तो आपको अजवायन का सेवन करना चाहिए। आप इसको पहले गर्म करले बाद में ठंडे होने पर इसका सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications