Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर बैठे इस हेल्थ चेकअप से जानें कि आप है किस बीमारी के शिकार
कई बार ऐसा होता है कि लोग अंदुरुनी रूप से बीमार होते हैं लेकिन वे कई दिनों तक अपनी बीमारी के बारे में जान नहीं पाते हैं। फिर आगे चलकर बीमारी गंभीर रूप धारण कर लेती है।
इसलिए ज़रूरी है कि आप अपनी बीमारी को शरीर में होने वाले कुछ लक्षणों से पहचानें। अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि हम आपको हेल्थ चेकअप करने का एक आसान सा तरीका बता रहे हैं जिसकी मदद से आप घर बैठे अपना हेल्थ चेकअप कर सकते हैं।
आइये जानते हैं इस आसान हेल्थ टेस्ट को करने का तरीका। इसके लिए आप एक चम्मच लें और उससे अपनी पूरी जीभ को खरोचें जैसे आप सुबह टंग क्लीनर से जीभ साफ़ करते हैं बिल्कुल वैसे ही।
अब इसके बाद उस चम्मच को पारदर्शी प्लास्टिक बैग में डाल दें और उसे तेज रोशनी में या डेस्क लैंप के नीचे रखें। एक मिनट बाद उस चम्मच का निरीक्षण करें।
अगर चम्मच पर किसी तरह का कोई दाग और कोई महक नहीं आ रही है तो इसका मतलब है कि आप पूरी तरह स्वस्थ हैं।
लेकिन अगर उसपर दाग है या उससे महक आ रही है तो समझ लें कि शरीर में अंदर कोई न कोई गड़बड़ी ज़रूर है।

तेज दुर्गंध :
अगर चम्मच से तेज दुर्गंध आ रही है तो इसका मतलब है कि आपको पेट या फेफड़ों से जुड़ी कोई बीमारी है।

मीठी महक :
अगर उस चम्मच से हल्की मीठी महक आ रही है तो यह दर्शाता है कि आप डायबिटीज से पीड़ित हैं। ऐसे में जल्दी अपना चेकअप करवाएं।

अमोनिया जैसी महक :
अगर चम्मच से अमोनिया जैसी तीखी महक आ रही है तो इसका मतलब है कि आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है। ऐसे में बिना देरी किये अपनी जांच ज़रूर करवाएं।

सफ़ेद या पीले धब्बे :
अगर आपको चम्मच पर सफ़ेद या पीले धब्बे नज़र आते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी थायराइड ग्रंथि ठीक से काम नहीं कर रही है।

बैगनी धब्बे :
चम्मच पर बैगनी रंग के धब्बे यह दर्शाते हैं कि आप ब्रोंकाइटिस, खराब ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल के शिकार हैं।

सफ़ेद दाग :
अगर चम्मच पर सफ़ेद दाग है तो इसका मतलब है कि आपको सांसो से जुड़ी कोई समस्या है। ऐसे में तुरंत अपना चेकअप ज़रूर कराएं।

नारंगी धब्बे :
जब चम्मच पर नारंगी रंग के धब्बे नज़र आने लगें तो समझ लें कि आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती है। इसलिए पहले से सचेत रहें और अपनी जांच कराएं।



Click it and Unblock the Notifications
