Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रिसर्च ने बताया कि फ्लू से बचना है तो वाइन और ब्लैक टी पिएं
मौसम के बदलते ही कई लोग सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। खासतौर पर वे लोग जिनकी इम्युनिटी पॉवर बहुत कमजोर है वे बहुत जल्दी इन बीमारियों कि चपेट में आते हैं। वैसे तो फ्लू से बचने के आपको कई घरेलू उपाय और इलाज पता होंगे लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च में एक ख़ास बात सामने आयी है।
रिसर्च के अनुसार वाइन और ब्लैक टी के सेवन से फ्लू जैसी बीमारियों से आसानी से निजात पाया जा सकता है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ मेडिसिन के वैज्ञानिकों द्वारा किये रिसर्च के अनुसार ब्लैक टी और वाइन में फ्लेवोनॉइड पाया जाता है जो पेट में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं साथ ही फ्लू और जुकाम के खतरे को भी कम करते हैं।

इस रिसर्च टीम के लीडर एश्ले स्टीड के अनुसार फ्लेवोनॉइड शरीर की इम्युनिटी पॉवर को मजबूत करने में अहम रोल निभाते हैं और हमारे रोजाना खानपान की कई चीजों में फ्लेवोनॉइड की उचित मात्रा होती है। इसी वजह से हम छोटे मोटे संक्रमण से बचे रहते हैं।
रेड वाइन, ब्लैक टी और ब्लूबेरी जैसी चीजों में तो फ्लेवोनॉइड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और इसीलिए आपको इन चीजों का सेवन करना चाहिये। इस शोध में यह भी पता चला कि आपके पेट में सही मात्रा में माइक्रोब्स भी होने चाहिये जो इन फ्लेवोनॉइड को विघटित कर सकें और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद कर सकें।
इस शोध को एक चूहे पर किया गया और अभी इसे इंसानों पर आजमाना बाकी है। दुनिया की मशहूर जर्नल साइंस में इस शोध को प्रकाशित किया गया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
