Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने का आसान और असरदार घरेलू उपाय
पीरियड से पहले और उसके दौरान महिलाओं को अक्सर बहुत तेज़ दर्द होता है, जिससे उनके रोज़मर्रा के कामकाज में परेशानी पैदा हो जाती है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन का असंतुलन हो जाता है जिसकी वजह से घबराहट, हाई बीपी, मूड स्विंग, थकान, गुस्सा, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन, ध्यान न लगना, पेट में दर्द, मरोड़, सूजन, मुंहासे जैसी समस्याएं होने लगती हैं।


इसकी एक वजह है रक्तस्त्राव। इसकी वजह से होने वाला दर्द कई बार महिलाओं को बहुत चिड़चिड़ा बना देता है। कमजोरी की वजह से गुस्सा भी आता है। लेकिन इस दौरान सेहत का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है नहीं तो हमें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये माना जाता है कि नियमित रूप से एक्सरसाइज़ और पौष्टिक आहार लेकर आप खुद को कमजोरी से बचा सकती हैं और इन समस्याओं और दर्द में कमी लाई जा सकती है। कई महिलाएं ऐसे में कुछ घरेलू उपाय भी अपनाती हैं. हम आपको इस समस्या से राहत पाने का एक घरेलू उपाय बता रहे हैं।

आवश्यक सामग्री
केला - 1
फ्लैक्सीड - 2 चम्मच
डार्क चॉकलेट पाउडर - 2 चम्मच

बनाने का तरीका
सभी सामग्री को एक कोरे में मिला लें।
इन्हें मिक्स करके पेस्ट बना लें।

यह मिश्रण खाने के लिए तैयार है।
इस मिश्रण को पीरियड्स के तारीख से 10 दिन पहले लेना शुरू करें और अपनी अवधि समाप्त होने तक जारी रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
