Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
किचन में मौजूद इस चीज़ से बढ़ाइये अपनी प्रतिरोधक क्षमता
यदि आप उन लोगों में से हैं जो वज़न कम करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं और अक्सर बीमार भी हो जाते हैं तो ऐसा घरेलू उपचार है जो आपकी दोनों समस्याओं को एक साथ दूर कर देगा।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे किचन में बहुत सारे औषधीय पदार्थ होते हैं जो हमारी बीमारियों को प्राकृतिक रूप से ठीक करते हैं और कुछ पदार्थों में तो कुछ विशेष बीमारियों को रोकने की क्षमता भी होती है।
अत: किचन में उपलब्ध पदार्थों के औषधीय गुणों, उनके सेवन और चिकित्सीय गुणों के बारे में जानना बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि हम घर पर हे बीमारियों की रोकथाम और उनका इलाज कर सकें।

यह बहुत आवश्यक है कि हमारी चयापचय दर अच्छी हो क्योंकि इसके अच्छा होने से हमारे लिए वज़न कम करना और वज़न को बढ़ने से रोकना संभव हो जाता है।
इसके अलावा यदि हम लम्बे समय तक स्वस्थ रहना चाहते हैं और बीमारियों से बचना चाहते हैं तो इसके लिए इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा प्रणाली) का स्वस्थ होना भी बहुत आवश्यक है।

अत: यहाँ एक प्राकृतिक उपचार बताया गया है जिससे आपकी चयापचय दर में सुधार आता है और आपकी इम्युनिटी भी बढ़ती है और इसे आप घर पर भी बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री:
- भुनी हुई लहसुन की कलियाँ - 2 या 3
- शहद - 1 टेबल स्पून
बनाने की विधि:
- भुने हुए लहसुन को छोटे टुकड़ों में काटें।
- लहसुन के टुकड़ों में शहद मिलाएं।
- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
- 2 महीनों तक सुबह नाश्ते के बाद इस मिश्रण का सेवन करें।

चयापचय दर और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए यह एक प्रभावी घरेलू उपचार है जिसका सेवन नियमित तौर पर किया जाना चाहिए। इस औषधि के अलावा इसका असर बढ़ाने के लिए आपको स्वस्थ आहार लेना चाहिए और प्रतिदिन कसरत करनी चाहिए।
लहसुन में अलिसिन नामक तत्व पाया जाता है जो आपके पाचन तंत्र पर प्रभाव डालता है और चयापचय की दर को बढ़ाता है ताकि आप जल्दी वज़न कम कर सकें। शहद में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके शरीर की प्रत्येक कोशिका को मज़बूत बनाते हैं और इस प्रकार आपकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं और इस प्रकार आपके प्रतिरक्षा तंत्र में सुधार लाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
