Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ऑफिस टाइम में हेल्दी खाने के स्मार्ट और आसान तरीके
ऑफिस में कामकाजी लोगों को चाहिए कि वो अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और कम से कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। अपनी बॉडी को थोड़ी-थोड़ी देर में मूव कराते हैं। साथ ही स्वास्थ्यवर्धक
हम क्या खा रहे हैं इस बात ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है। आप जो भी खाते हैं वो आपकी हैप्पी और हेल्दी लाइफस्टाइल को बनाता है। कई बार भागम-भाग भरी इस जिदंगी में आप अपने स्वास्थ्य की परवाह नहीं करते हैं और पेट भरने के लिए कुछ न कुछ खाते रहते हैं।
ऐसा ही कुछ ऑफिस में काम करने वाले लोगों के साथ होता है। जो लोग व्हाइट कॉलर प्रोफेशन में होते हैं वो लगातार कई घंटों तक कुर्सी पर बैठकर आंखों पर स्ट्रेस देते हैं जिससे बहुत बार उन्हें स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याएं हो जाती हैं। इसके पीछे की ख़ास वजह सही तरीके से स्वयं पर ध्यान न देना होता है।

ऑफिस में कामकाजी लोगों को चाहिए कि वो अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और कम से कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। अपनी बॉडी को थोड़ी-थोड़ी देर में मूव कराते हैं। साथ ही स्वास्थ्यवर्धक फूड खाएं।
अगर आप भी ऑफिस में काम करते हैं और तो आप इन बातों को ध्यान रखते हुए हेल्दी और हैप्पी लाइफस्टाइल जी सकते हैं:

1. घर का बना खाना -
ऑफिस में काम करने वाले लोगों को अक्सर बाहर खाना खाने की आदत होती है और ऐसा वो समय न होने के कारण करते हैं। लेकिन अगर आप घर का बना ऑफिस में खाएं तो समय और धन की बचत होगी, साथ ही साथ आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा, क्योंकि आपको साफ-सुथरा और फैट फ्री फूड मिलेगा।

2. वॉटर बॉटल को रखें अपनी डेस्क पर -
घंटों तक ऑफिस में काम करने वाले लोगों को अपने वॉटर इनटेक पर खास ध्यान देना चाहिए कि वो एक दिन में कितना पानी पीते हैं। आपके शरीर को एक दिन में कम से कम 8.10 गिलास पानी की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में डेस्क पर सदैव पानी की बॉटल रखें ताकि आपका शरीर डिहाईड्रेट न होने पाएं।

3. हेल्दी स्नैक्स को रखें अपने बैग में -
आप अपने बैग में या अपनी डेस्क पर एक बॉक्स में हमेशा नट्स रखें। यदि नट्स न हों, तो आप स्प्राउट आदि भी टिफिन में ला सकते हैं। पौटेटो चिप्स के सेवन से अच्छा है कि आप स्प्राउट का सेवन करें। ये आपकी हेल्थ को सही बनाएं रखने में मददगार होता है। किसी भी फ्राई स्नैक्स से अच्छा विकल्प, स्प्राउट, मेवा या फल होते हैं।

4. फल -
ऑफिस में काम करने वाले लोगों की शक्ति शाम होने तक निचुड़ जाती है। ऐसे में आप अपने टिफिन में एक हिस्सा फलों के लिए भी निर्धारित कर लें। एक दिन में कम से कम दो प्रकार के फलों का सेवन करें। मौसमी फल सबसे सही रहते हैं। फल को शाम 4 बजे की तरफ खाएं और ग्रीन टी आदि का सेवन करें। इससे आपको शरीर में फिर से ऊर्जा महसूस होगी। इससे शरीर में विटामिन और मिनरल्स आदि की कमी भी नहीं होती है।

5. इंस्टेंट ओटमिल -
हैवी वर्क होने पर आप खाने-पीने पर ध्यान नहीं दे पाते हैं और जल्दबाजी में कुछ भी खा लेते हैं। इससे अच्छा है कि आप इंस्टेंट ओटमिल का सेवन करें। ये कई प्रकार के आते हैं और मार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं। आपको इन्हें सिर्फ गर्म पानी में उबालना होता है। ये वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं।

6. जंक फूड का सेवन न करें -
ऑफिस में काम करते हुए अक्सर कुछ चटपटा खाने का मन करता है और आप जंक फूड आदि का सेवन कर लेते हैं। लेकिन इनके सेवन से निम्न शारीरिक समस्याएं हो जाती हैं:
मोटापा
हृदय रोग
मधुमेह
चिकित्सकीय समस्याएं
अवसाद, आदि
आपका स्वास्थ्य बहुत अमूल्य होता है ऐसे में आप इसकी देखभाल करें ताकि आपको किसी भी प्रकार का शारीरिक कष्ट न हो। ऑफिस में खूब खाएं लेकिन स्वास्थ्यवर्धक।



Click it and Unblock the Notifications
