Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व
बारिश के दिनों में बीमारियों से बचना है तो इन मसालों को खाएं
बारिश का मौसम हमें सुहाना तो लगता है लेकिन हम यह भूल जाते हैं की इस सुहाने मौसम में चारों तरफ नमीं होने की वजह से कई तरह के इन्फेक्शन जैसे सर्दी, खांसी, डेंगू, और मलेरिया होने का खतरा बढ़ जाता है। जिन लोगों की इम्युनिटी पॉवर कमजोर होती है वे बहुत जल्दी इन बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

अब सवाल यह है कि इन बीमारियों से अपने आप को कैसे बचाएं? आप इन बीमारियों का अपने घर पर ही इलाज कर सकते हैं। आप सबके घरों में जो मसाले इस्तेमाल किये जाते हैं उनमें ही ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ मसालों के बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से आप मानसून सीजन में अपना बचाव कर सकते हैं।

हींग :
बरसात में इन बीमारियों को ठीक करने के लिए हींग बहुत अच्छा मसाला है। इसका इस्तेमाल करने से आपका पाचन तंत्र एकदम ठीक रहता है। फ्लू जैसी बीमारी के लिए भी आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

काली मिर्च :
इसका का इस्तेमाल सर्दी को ठीक करने के लिए कर सकते हैं क्योंकि यह अच्छा एक्सपेक्टोरैंट होता है जोकि हमारे अंदर मौजूद म्युकस यानी चिपचिपे पदार्थ को बाहर निकालता है जिससे नाक का बंद होना, साइनस की समस्या और सर्दी खांसी में आराम मिलता है।

हल्दी :
हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसमे रोगों से लड़ने वाले गुण होते हैं इसलिए इसको एंटीइन्फ्लामेट्री एजेंट भी कहते हैं। यह मानसून में होने वाली बीमारियों से लड़ने के लिए हमारी इम्युनिटी को बढाता है। बरसात के मौसम में दूध में हल्दी मिलाकर दिन में कम से कम एक बार जरूर पीना चाहिए।

अदरक :
अदरक में जिंजेरोल नामक एक पदार्थ होता है जोकि हमको कई तरह के वायरल इन्फेक्शन होने से बचाता है। इसलिए रोजाना अदरक की चाय बनाकर पिएं।

लहसुन :
लहसुन एक शानदार मसाला है यह हमारे फेफड़ों को साफ़ करता है और कफ को ठीक करता है। इसमें ऐलिसिन नाम का एक केमिकल होता है जिसमे एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होता है।

दालचीनी :
दालचीनी गला खराब होने, कफ होने यहाँ तक कि बरसात के मौसम में हमें जो सर्दी हो जाती है उसको ठीक करने में सहायक होता है और हमारे शरीर को गरम रखता है। इसमें भी एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो हमारे गले में होने वाली जलन से आराम देते हैं। इसलिए इसका भी नियमित सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
