Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
तरबूज के उबले हुए बीज खाने से होते हैं ये ख़ास फायदे
गर्मियों के दिनों में तरबूज खाना बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी-1, विटामिन बी-6, विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। कई लोग तरबूज खाते समय उसके बीजों को फेंक देते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिये।
तरबूज के बीज के फायदे : शायद आपको यह पता नहीं कि तरबूज के बीजों में भी कई पोषक तत्व जैसे कि मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैगनीज, आयरन, जिंक पाए जाते हैं। इन बीजों में सिट्रलिन नामक एक यौगिक भी होता है जो एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और हाइपरटेंशन और इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्याओं से बचाता है।

तरबूज के बीजों को उबालकर इसका सेवन करना चाहिये। इस आर्टिकल में हम आपको इसके कुछ ख़ास फायदों के बारे में बता रहे हैं।

दिल की सुरक्षा :
इसमें मौजूद मैग्नीशियम दिल की कार्यक्षमता बढ़ाता है साथ ही ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसके सेवन से मेटाबोलिज्म भी बेहतर रहता है।

एंटी-एजिंग :
इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के असर को कम करते हैं जिससे आप यंग नज़र आते हैं। इसलिए अगर चेहरे पर ज्यादा झुर्रियां पड़ गयी हैं तो इसका सेवन बढ़ा दें।

एक्ने हटाने में मददगार :
अगर आप रोजाना अपने चेहरे को वाटरमेलन सीड ऑयल से धोते हैं तो इससे धूल और गंदगी अच्छी तरह साफ़ हो जाती है। नियमित इस्तेमाल से मुहांसे भी नहीं निकलते हैं।

बालों की मजबूती :
इन बीजों में प्रोटीन और एमिनो एसिड की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है जो आपके बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। रोस्टेड तरबूज के बीजों के सेवन से मेलानिन का उत्पादन बढ़ता है जिससे बाला का रंग और काला होता है।

बाल झड़ने से बचाव :
इसमें फैटी एसिड की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है जिससे ये हेयर फाल को रोकने में बहुत मददगार है। इसलिए रोजाना इन बीजों का सेवन ज़रूर करें।

इम्युनिटी मजबूत होती है:
इन बीजों के सेवन से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ जाती है। इसमें मौजूद विटामिन बी-5 कार्बोहायड्रेट को विघटित करके एनर्जी में परिवर्तित कर देता है जिससे इम्युनिटी पॉवर मजबूत होती है।

इडिमा के इलाज में मददगार :
जो लोग इडेमा की समस्या से परेशान हैं उन्हें एक चम्मच तरबूज के सूखे बीजों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर आधा कप गुनगुने पानी में मिलाकर पीना चाहिये। इस मिश्रण को दिन में दो बार पीने से जल्दी आराम मिलता है।

पुरुषों की प्रजनन क्षमता बेहतर होती है:
इन बीजों में लायकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने में बहुत मददगार है।



Click it and Unblock the Notifications
