Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इन 10 संकेतो से पहचाने की आप को लग गई है हस्तमैथुन की लत
हस्तमैथुन करने के फायदे हो सकते हैं पर अगर आप इसे एक लत ना बनाएं तो। विशेषज्ञों का मानना है कि हस्तमैथुन एक स्वस्थ सेक्स जीवन का हिस्सा है।
पर आज हम यहां हस्तमैथुन करने के फायदे के बारे में नहीं बल्कि बात करेंगे इसकी बुरी लत के बारे में। जी हां, आज हमारे देश का आधा यूथ हस्तमैथुन की लत से जूझ रहा है।

शराब और सिगरेट से भी ज्यादा बुरी लत आज हस्तमैथुन ही है क्योंकि इस के बारे में आज कल कोई खुल कर बात नही करना चाहता। इसलिये हमारे युवाओं को इसके बारे में सही ढंक की इंफार्मेशन नहीं है। इस लत के कारण आज कई युवा अपनी लाइफ को बर्बाद कर रहे है।
आज इस आर्टिकल में हमने ऐसे 10 संकेत बताए हैं जो कि इस बात का इशारा करते हैं कि आप को हस्तमैथुन की लत हो चुकी है। इन्हें पढ़े और देंखे कि क्या आप के लक्षण इन संकेतो से ज़रा सा भी मेल खातेहैं? समय रहते ही अगर आपने इस आदत से छुटकारा पा लिया तो आप अपने शरीर और दिमाग दोंनों में ही एक अच्छा बदलाव पाएंगे।

1. लिंग में होती है तकलीफ
हस्तमैथुन की कोई निश्चित सीमा या फिर समय नहीं होता है। लेकिन अगर आप इसे हद से ज्यादा कर रहे हैं और इससे आपके शरीर को कोई तकलीफ होनी शुरु हो गई है तो समझ जाएं कि आपको अब यह करना कम कर देना चाहिये।

2. बार-बार करने की इच्छा
कई बार हस्तमैथुन करने के बाद भी अगर आपको इसे बार-बार करने की लगातार इच्छा हेा रही है तो समझें की आपको इसकी बीमारी लग चुकी है।

3. पार्टनर की जरुर महसूस ना होना
इस संकेत में हस्तमैथु की इतनी आदत पड़ जाती है कि लेाग अपनी पार्टनर के साथ संबन्ध बनाने से बेहतर हस्तमैथु करना ज्यादा पसंद करने लगते हैं। आप इसी क्रिया से खुद को सैटिस्फाइड़ कर लेते हैं और यह आपको अच्छा भी लगता है।

4. शारीरिक संबन्ध बनाने में आती है परेशानी
यदि आप ज्यादा हस्तमैथु करते हैं तो सेक्स करते वक्त आपनी अपनी वाइफ को कभी सैडिस्फाइड नहीं कर पाएंगे। क्योकि आप अपनी बॉडी को पूरी तरह से हस्तमैथु कर के थका देते हैं जिससे आपके लिंग में उत्तेजना बंद हो जाती है। एक पुरुष के लिए इससे शर्मसार बात क्या हो सकती है की उसके लिंग में उत्तेजना होना ही बंद हो जाए।

5. बुरा फील होना
आप मानो या न मानो पर हस्तमैथुन आपके अंदर टेंशन पैदा करता है। अगर आप हस्तमैथुन करते है तो आपने जरुर यह ध्यान दिया होगा कि हस्तमैथुन के बाद आप बहुत ही बुरा महसूस करते होंगे।

6. मल्टीपल पार्टनर बदलने के बाद भी नहीं मिलता सुख
अगर आप बहुत ज्यादा हस्तमैथुन करते हैं तो आप चाहे जितनी पार्टनर बदल लीजिये, आपको वह यौन सुख दुबारा नही प्राप्त हो पाएगा।

7. बालों का झड़ना
अत्यधिक हस्तमैथुन बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। अब, बालों के झड़ने के लिए यही एकमात्र कारण नहीं है, लेकिन अगर आपने अचानक बालों के झड़ने पर ध्यान दिया है, तो आप खुद ही समझ सकते है हस्तमैथुन कछ ज्यादा ही हावी हो गया है।

8. शुक्राणुओं की संख्या कम होना
यह बात रिसर्च में भी कही गई है कि जो लोग रोजाना हस्तमैथुन करते है उनके वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या बहुत कम हो जाती है। इससे आपको ही नुकसान है क्योंकि शादी के बाद आपको पिता बनने में दिक्कत आएगी। इसलिए अपने शादी के बाद अच्छे जीवन के लिए अभी से सोचे और इस लत से दूर रहें।

9. कहीं भी कर लेना
आप हस्तमैथुन के बिना एक दिन नहीं जी सकते। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां हैं, आप किस स्थिति में रह सकते हैं, आप को हर वक्त हस्तमैथुन करने की उत्तेजना होती रहती है।

10. आदत ना छूटना
कई बार आप इस आदत से बाहर निकलते भी हैं, लेकिन मन ना मानने की वजह से दुबारा वहीं काम करना शुरु कर देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
