Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन 10 हेल्दी चीजों को खाना भी है शरीर के लिए नुकसानदायक
आजकल हेल्दी फूड्स के नाम पर बहुत सारे प्रोडक्ट्स बाजार में उपलब्ध हैं,जिनके बारे में यह दावा किया जाता है कि वह हमारे लिए अच्छे होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये तथाकथित हेल्दी फूड्स हमारे शरीर को फायदा पहुंचाने की बजाय बहुत ही नुकसानदायक होते हैं। इन फूड्स को लेकर बहुत ज्यादा कन्फ्यूजन है कि कौन सा पदार्थ हेल्दी है और कौन सा नहीं है।
यदि आप वास्तव में स्वस्थ रहना चाहते हैं और वजन नहीं बढ़ाना चाहते है तो हेल्दी पदार्थ के नाम पर बिकने वाले इन पदार्थों को ना खाएं। इन तथाकथित हेल्दी फूड्स में बहुत सारे केमिकल होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यहाँ हम आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहें हैं जिनको आप इस्तेमाल करने से बचें।

1. फ्रूट जूस:
बाजार में मिलने वाले फ्रूट जूस में बहुत सारे केमिकल होते हैं जो उसे अच्छा और स्वादिष्ट बनाते हैं। इन फ्रूट जूस में शुगर बहुत ज्यादा होता है जो बॉडी के लिए नुकसानदायक होते हैं।

2. ग्रेनोला बार:
ये बार स्नैक्स होते है जिनमें अधिकता में नट्स, फ्रूट्स और फाइबर होते हैं। लेकिन इन स्नैक्स में शुगर की बहुत ज्यादा होते हैं जिनमे न्यूट्रीएंट्स बहुत ही कम होते हैं।

3. बेक्ड बीन्स:
वैसे तो बीन्स में बहुत ही ज्यादा फाइबर पाया जाता है जोकि आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन इन बेक्ड बीन्स यानी सेके हुए बीन्स में ये फाइबर नहीं पाए जाते हैं।

4. प्रेटजेल:
यह दुनिया भर में सार्वाधिक इस्तेमाल किया जाने वाला हेल्दी स्नैक्स है लेकिन इसमें न्यूट्रीएंट्स की कमीं होती है और बहुत ज्यादा मात्रा में सोडियम होता है जबकि प्रोटीन बिल्कुल नहीं होता है।

5. वेज चिप्स:
ये वेजी चिप्स बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स होते हैं जिनमें न्यूट्रीशंस की मात्रा बहुत ही कम होती हैं।

6. प्रोसेस्ड लो फैट फूड्स:
अगर शुगर से फैट निकाल दिया जाता है तो इसका स्वाद उतना अच्छा नहीं होता है इसलिए कंपनियां इनको स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें शुगर मिलाते हैं जोकि नुकसानदायक होता है।

7. कुरकुरा चावल:
कुरकुरे चावल में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा बहुत ही कम होती है और इनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है जो आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता है।

8. स्पोर्ट्स ड्रिंक्स:
स्पोर्ट्स ड्रिंक में बहुत ज्यादा फ्लेवर्ड वाटर, शुगर और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। स्पोर्ट्स ड्रिंक की तुलना में केवल पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

9. नट्स:
नट्स स्वस्थ्य के लिए अच्छे तो होते हैं लेकिन अगर उन्हें सही मात्रा में खाना चाहिए। बहुत ज्यादा नट्स खाने से शरीर को बहुत ज्यादा कैलोरी मिलती है जिससे कि आपका वजन बढ़ सकता है।

10. प्रोसेस्ड ऑर्गेनिक या ग्लूटेन फ्री फूड्स:
इन खाद्य पदार्थों में बहुत ज्यादा शुगर, रिफाइंड ग्रेन्स और अनहेल्दी ऑयल होते हैं जिसकी वजह से इनमें न्यूट्रीएंट्स बिल्कुल नहीं होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
