Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रिसर्च ने भी मान लिया कि वीडियो गेम खेल कर दूर हो सकता है डिप्रेशन
क्या आपको तनाव है? अध्ययनकर्ताओं के अनुसार आप विडियो गेम खेलकर इस तनाव से मुक्ति पा सकते हैं। ये दिमाग को प्रशिक्षित करते हैं।
खोज में पाया गया है कि विशेष तौर पर तैयार किए गए विडियो गेम से कुछ हद तक तनाव दूर करने में मदद मिलती है। चाहे तनाव आंतरिक कारणों जैसे केमिकल असंतुलन, या आनुवांशिक कारण से हो या फिर जॉब आदि से जुड़ा बाहरी कारण हो, ऐसे विडियो गेम हर तरह के तनाव को दूर करने की क्षमता रखते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफ़ोर्निया - डेविस इन द यूएस, के सुबुही खान के अनुसार "बेहतर सावधानीपूर्वक तरीके से प्रेरणादायक मैसेज प्रॉम्प्ट वाले मेंटल हैल्थ विडियो गेम से तनाव को ठीक किया जा सकता है, यह एक बेहतर उपाय है।

तनाव को यदि बायोलोजिकल जैसे आंतरिक कारणों से पैदा होने वाला मानकर और दिमाग को ट्रेनिंग देने के लिए विडियो गेम आधारित एप को जब काम में लिया गया तो प्रतिभागियों को महसूस हुआ कि उनका तनाव नियंत्रित हुआ है।
अध्ययनकर्ताओं के अनुसार यह परिणाम अन्य खोजों का समर्थन करता है कि ब्रेन-ट्रेनिंग गेम्स में संज्ञानात्मक बदलाव करने की क्षमता है। दूसरी तरफ, तनाव का कारण बाहरी तत्वों को मानते हुये जब यूजर्स ने ज़्यादा समय तक विडियो गेम खेला, तो इसमें भी उन्हें इस पर नियंत्रण करने में मदद मिली।

लेकिन अध्ययन में पाया गया कि यह प्रभाव उस दौरान थोड़े समय के लिए था और लंबे समय तक इसका फायदा नहीं देखा गया है। फ़ोर्थकमिंग इन द जर्नल कम्प्यूटर्स इन ह्यूमन बिहेवियर, स्टडी में 160 छात्रों को 3 मिनट के 6 गेम खेलने के लिए कहा गया।
हर गेम में न्यूरोफिज़ियोलॉजिकल ट्रेनिंग टास्क था जिसे तनावग्रस्त लोगों में संज्ञानात्मक नियंत्रण के लिए दर्शाया गया और अंत में इस गेम को खेलने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रेरणादायी नोट से इसकी समाप्ती की गई।
रिजल्ट के अनुसार जिन लोगों को विडियो गेम को खेलने के लिए रिमाइन्डर (याद दिलाने के लिए) मैसेज किए गए, उन्होने ज़्यादा गेम खेला और कई लोगों ने ज़्यादा समय समय तक भी खेला।
आईएएनएस के अनुसार
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
