Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जिम ज्वाइन करने से पहले इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों को जाने, ये खतरनाक हो सकते है
ये आपके रोंगटे खड़े कर सकता है, आप जिम मे सदस्यता लेने से पहले दो बार सोचेंगे। अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं और जिम मे घंटों मेहनत करते हैं तो आपको ये देखना होगा। एक नए अध्ययन में पाया गया है कि जिम में कुछ उपकरणों में बैक्टीरिया होते हैं जो आपके शौचालय के बैक्टीरिया से अधिक हानिकारक हो सकते हैं।

अध्ययन के लिए, तीन बड़े जिम श्रृंखलाओं के उपकरणों के 27 नमूनों को ध्यान में रखा गया था। इसके अलावा, आपको बता दें की बैक्टीरिया से युक्त सतह को छूने से आप बीमार नही होते, लेकिन अध्ययन के दौरान उपकरण से परीक्षण किए गए बैक्टीरिया बेहद हानिकारक पाए गए थे। तो, हम जीवाणुओं से खुद को कैसे बचा सकते हैं? इसका सबसे अच्छा तरीका है जिम मे मौजूद मशीनों को स्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह धो लें।

1.ट्रेडमिल
ट्रेडमिल पर लंबे समय तक दौड़ने पर आपका पसीना निकल आता है और मशीन मे सभी तरफ टपकने लगता है। सभी लोग पसीना पोंछने के लिए जो तैलिया स्तेमाल करते हैं वो मशीन के साइड बार मे रखा रहता है। ये बहुत नुकसान दायक सिद्ध हो सकता है। ट्रेडमिल बैक्टीरिया के लिए प्रजनन की जगह बन सकता है जिसकी वजह से हमे त्वचा मे संक्रमण और निमोनिया हो सकता है।

2.डंबल्स
डंबल एक अन्य जिम उपकरण हैं जो एक संभव बैक्टीरिया वाहक हो सकता हैं। जब आप डंबल उठाते हैं, तब हाथों और शरीर से पसीना उपकरण के चारों ओर फैल जाता है और बैक्टीरिया के लिए एक प्रजनन मैदान बना सकता है।

3. क्रॉस ट्रेनर्स
जब आप क्रॉस ट्रेनर का स्तेमाल करते हैं आपके हाथों से पसीना निकालने लगता है। आपने गौर किया होगा क्रॉस ट्रेनर के हैंडल पर पसीना फैल जाता है, इससे आप अन्य लोगों के पसीने के बैक्टीरिया और संक्रमण को पकड़ने के लिए प्रवण होते हैं।

4. एब बेंच
आम तौर पर, एब बेंच को स्तेमाल करने से पहले लोग अन्य उपकरण स्तेमाल करके वॉर्म आप करते हैं, एब बेंच का उपयोग करना जैसे ही शुरू करते हैं पसीना निकालने लगता है और बेंच पर लगने लगता है। इस प्रकार जीवाणुओं के लिए एक आदर्श प्रजनन मैदान का निर्माण होता है। ऐसे मे जो अगला व्यक्ति एब बेंच मे आता है उसे निश्चित रूप से बैक्टीरिया संक्रमण हो सकता है।

5. पुल-अप बार
पुल-अप बार जिम में एक और उपकरण है जो बैक्टीरिया के लिए एक प्रजनन स्थल हो सकता है। किसी के हाथ का पसीना बैक्टीरिया को गर्म तापमान प्रदान करता है जिससे वो आसानी से बढ़ते हैं और कसरत करने वाले को प्रभावित करते हैं।

हाथों को धो लें
अपने हाथों को खाने से पहले और अपने चेहरे को छूने या शरीर के किसी भी हिस्से से स्पर्श करने से पहले अच्छी तरह से धोने से वास्तव में बैक्टीरिया को प्रभावित करने से रोकने में मदद मिल सकती है। यहां सूचीबद्ध कुछ जिम उपकरण हैं जो बैक्टीरिया के वाहक हो सकते हैं।

ध्यान दें
आपको जिम जाने से पहले इन चीजों को सुनिश्चित करना होगा कि आप जो कर रहे है वो आपके लिए सुरक्षित है। इसलिए आपको सावधानी बरतनी है। आप जिम में अपने स्वास्थ को सही रखने के लिए जाते है। कही ऐसा ना हो कि आप वहां से बीमार होकर वापस आएं।



Click it and Unblock the Notifications
