Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
कहीं आपका वजन वाटर रिटेंशन से तो नहीं बढ़ रहा? जानिए इससे छुटकारा पाने का तरीका
आपको बता दें कि आपके वजन बढ़ने का एक कारण यह समस्या हो सकती है। लेकिन सवाल यह है कि आपको कैसे पता चलेगा कि आपका वजन वाटर रिटेंशन की वजह से बढ़ रहा है?
वाटर रिटेंशन एक गंभीर समस्या है। इससे छुटकारा पाना मुश्किल हो सकता है। इससे आपकी वजन घटाने की योजना पर पानी फिर सकता है।
आपको बता दें कि आपके वजन बढ़ने का एक कारण यह समस्या हो सकती है। लेकिन सवाल यह है कि आपको कैसे पता चलेगा कि आपका वजन वाटर रिटेंशन की वजह से बढ़ रहा है?
हम आपको वाटर रिटेंशन से जुड़े कुछ तथ्य और इससे छुटकारा पाने के कुछ उपाय बता रहे हैं।

तथ्य 1
सबसे पहले, पता करें कि आपका वजन पानी है या फैट। आप लगातार दो दिनों तक चेक करें। यदि वजन 250 ग्राम से ऊपर है तो यह पानी का वजन हो सकता है।

तथ्य 2
मानव शरीर एक ही दिन में बड़ी मात्रा में फैट पा या खो नहीं सकता है। इसलिए, अधिक वजन शरीर में वाटर रिटेंशन के कारण हो सकता है।

तथ्य 3
वास्तव में वाटर रिटेंशन क्या है? इसका मतलब यह है कि आपका शरीर कुछ पानी आपकी सेल्स में जमा करके रखता है। इस पानी से आपका वजन बढ़ जाता है।

तथ्य 4
पानी का वजन कैसे कम करें? पहले सोडियम का सेवन कम करें और दूसरा, अधिक पानी पीयें।

तथ्य 5
कार्बोहाइड्रेट और नमक का भी सेवन कम करें। कार्बोहाइड्रेट बॉडी में पानी को बनाए रखता है क्योंकि कार्बोहाइड्रेट के प्रत्येक ग्राम की प्रक्रिया के लिए लगभग 3 ग्राम पानी की आवश्यकता होती है।

तथ्य 6
पीरियड्स से पहले अधिकतर महिलाएं इस समस्या से परेशान रहती हैं। उस समय उनका वजन बढ़ जाता है। यहां तक कि गर्भावस्था और गर्भनिरोधक गोलियां वाटर रिटेंशन का कारण बन सकती हैं।

तथ्य 7
तनाव भी इस समस्या का कारण बन सकता है। तनाव वाले हार्मोन कोर्टिसोल के लंबे समय तक अधिक होने से भी वजन बढ़ सकता है।

तथ्य 8
वाटर रिटेंशन को कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें और नमक कम खाएं। एक्सरसाइज से ब्लड फ्लो बढ़ता है और लसीका तंत्र उतेजित होता होता है।



Click it and Unblock the Notifications
