Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें, रीढ़ की हड्डी को कैसे बना सकते हैं लोहे जैसा मजबूत
जब सेहत की बात आती है, तो अधिकतर लोग रीढ़ की हड्डी की अनदेखी कर देते हैं। आपको बता दें कि इसकी अनदेखी आपको महंगा पड़ सकती है।
जब सेहत की बात आती है, तो अधिकतर लोग रीढ़ की हड्डी की अनदेखी कर देते हैं। आपको बता दें कि इसकी अनदेखी आपको महंगा पड़ सकती है।
क्या आपने सोचा है कि रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखना क्यों महत्वपूर्ण है? रीढ़ की हड्डी खोपड़ी से लेकर पेल्विस हिस्से तक को चलाती है। 24 छोटी हड्डियों से बनी ये हड्डी शरीर का अहम हिस्सा है।
रीढ़ वजन को संतुलित करके शरीर की संरचना और समर्थन देती है
इसके वजह से आप मूवमेंट कर पाते हैं। इससे आपको झुकने और मुड़ने में मदद मिलती है। यह आपकी रीढ़ की हड्डी की सुरक्षा करता है, जो आपके शरीर के बाकी हिस्सों से आपके मस्तिष्क को जोड़ती हुई नसों का एक बंडल है।

रीढ़ की हड्डी आपके शरीर के सभी हिस्सों में बिजली के आवेगों को प्रेषित करती है जो आपको चीजों को समझने में मदद करती है। इसके बिना, आपको समझना और आपके कई अंगों को कार्य करना असंभव होगा।

रीढ़ की हड्डी को नुकसान होने से हो सकती हैं ये परेशानियां
आपको चलने, मुड़ने और घूमने में परेशानी हो सकती है। चीजों को समझने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा शरीर के अन्य अंगों के कामकाज पर असर पड़ सकता है।

रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ बनाए रखने के आसान उपाय
बैठना-
कभी भी झुककर ना बैठें। अपनी पीठ और कंधों को सीधा रखें औरबैठते समय आपके घुटने आपकी जांघों से ऊपर होने चाहिए।

उठना-
शरीर के निचले हिस्से में दर्द से बचने के लिए खड़े होते समय एक पैर थोड़ा आगे रखें और दोनों घुटनों को हल्का सा मोड़ लें। खड़े होते समय ज्यादा देर तक अपनी कमर को आगे की तरफ ना झुकायें।

भारी चीजों को ऐसे उठाएं -
बारी वजन उठाते समय पीठ को ज्यादा मोड़ने से बचें। किसी चीज को खींचने की बजाय धक्का देने की कोशिश करें। भारी वस्तुओं को अपने शरीर के करीब रखें ताकि आपको उठाने में आसानी हो। किसी चीज को उठाने के लिए कमर ना झुकायें। इसके बजाय उस चीज को पास लाएं और घुटने मोड़कर उठाएं।

डायट और एक्सरसाइज-
शरीर का ज्यादा वजन आपकी रीढ़ के लिए सही नहीं है। रीढ़ को स्वस्थ रखने के लिए आपके शरीर वजन अधिक नहीं होना चाहिए। इससे आपकी पीठ की मांसपेशियों पर बहुत दबाव बनता है। इसलिए बेहतर डायट और एक्सरसाइज के जरिए अपने वजन को कंट्रोल रखें।



Click it and Unblock the Notifications
