Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सेहत के लिए खतरनाक हो सकते है फ्रिज में रखे अंडे
आपके घर में फ्रिज तो जरूर होगी और आप उसमे खाने पीने की हर चीज तो जरूर रखते होगे। फ्रिज हमारे घर में सबसे जरूरतमंद चीजों मे से एक है। अगर आपको घर में फ्रिज ना हो तो काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
आप अपने फलों और सब्जियों को भी फ्रिज में रखते है। साथ ही पका हुआ खाना भी रखते है। फ्रिज में काफी चीज़ों को स्टोर करके रखा जाता है क्योंकि हरी सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट्स बाहर रखने से खराब हो जाते हैं।
इसी के साथ फ्रिज में अंडे भी रखे जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में अंडा स्टोर करने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। जी हां ये बिल्कुल सही है।
आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है फ्रिज में रखा अंडा। आज आपको बताएंगे कि फ्रिज में अंडा रखने से आपकी सेहत को कौन कौन से नुकसान हो सकते है। आइए जानते है...

बैक्टीरिया का खतरा होता है
अगर आप अंडो को फ्रिज में रखते है तो आपके अंडो में वैक्टीरिया घुसने की संभावन होती है। ये आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नही है। ये प्रक्रिया कैसे होती है आइए जानते है।

ऐसे आते है अंडो में वैक्टीरिया
अंडे को फ्रिज में रखने के बाद उसे सामान्य तापमान पर रखने से कंडेनसेशन गैस से लिक्विड बनने की प्रक्रिया की आशंका बढ़ जाती है। कंडेनसेशन से अंडे के छिलके पर मौजूद बैक्टीरिया की गति बढ़ सकती है। इससे अंडे के अंदर बैक्टीरिया आ जाते है जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक है।

तापमान
आपको बता दें कि अंडो को फ्रिज में रखने से इसके अंदर के तापमान में भी उतार चढ़ाव होता है। अगर आपको अंडे का इस्तेमाल बेकिंग प्रोडक्ट बनाने के लिए करना है तो बेहतर होगा कि उसे फ्रिज में न रखें। क्योंकि बनाते समय इसमें काफी मुश्किल होती है।

स्वाद में आता है फर्क
अगर आप फ्रिज में अंडा रखते है और बाद में उसके इस्तेमाल करते है तो फ्रिज में रखे अंडों को फेंटना अपेक्षाकृत थोड़ा मुश्किल होता है, जिससे रंग और स्वाद दोनों में फर्क आ जाता है। ये आपके सेहत को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान करता है।

टूटने के चांस
आप कभी भी अंडे खरीदकर लाएं और तुरंत उनको उबालने के लिए रख दें तो इनके टूटने के चांस कम रहते है। अगर आने फ्रिज में रखा अंडा उबाला तो टूटने के चांस ज्यादा होते है। इससे अंडे के पोषण पर असर पड़ता है।

संक्रमण
आपके फ्रिज में रखा हुआ अंडा संक्रमित भी हो सकता है। कई बार अंडे के ऊपरी भाग पर गंदगी रह जाती है तो वह फ्रिज की दूसरी चीजों को भी संक्रमित कर सकती है। ऐसे में अंडे को फ्रिज में रखने से कई तरह के संक्रमणों का खतरा हो सकता है। आपकी कई रखी हुई चीजों में संक्रमण फैल सकता है।

ज्य़ादा सेहतमंद
आपको बता दे कि इसमे कोई दो राय नहीं है कि ज्यादा दिन तक फ्रिज में अंडे सेफ रहते है। लेकिन फ्रिज में बहुत अधिक ठंड होने की वजह से अंडे के कुछ पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। कमरे के तापमान पर रखे अंडे, फ्रिज में रखे अंडों की तुलना में कहीं अधिक सेहतमंद होते हैं।

अंडे खाने के फायदे
अंडे खाने से आपको काफी फायदे है। अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड उचित मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। इससे आपके शरीर को काफी मात्रा में प्रोटीन मिलता है। आपको अंडे का सेवन रोज करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
