Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बर्तन धोने वाले डिश स्पंज से आप हो सकते हैं बीमार, जानिये कैसे करें रोकथाम
आप अपने किचन में बर्तन धुलने के लिए जिस डिश स्पंज का इस्तेमाल करती हैं वो आपको बीमार भी कर सकता है। जी हाँ ये सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन ये सच है कि आपके स्पंज में मौजूद बैक्टीरिया आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकते हैं।
हाल में हुए एक शोध में यह बात सामने आयी कि बर्तन साफ़ करने के बाद खाने के कण उसमें चिपके रहते हैं जिसमें सडन के बाद बैक्टीरिया पनप जाते हैं।

ये बैक्टीरिया फिर आपके हाथो द्वारा आपके शरीर के अंदर पहुंचकर आपको नुकसान पहुंचाते हैं। इस आर्टिकल में हम इससे जुड़ी कुछ और बाते आपको बता रहे हैं।

डिश स्पंज कैसे कर सकता है बीमार :
अगर आप अपने स्पंज को रोजाना साफ़ नहीं करते हैं तो बैक्टीरिया को पनपने में देर नहीं लगती है। इसके अलावा स्पंज में हमेशा गीलापन रहता है जिससे बैक्टीरिया के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बन जाता है। आगे चलकर ये बैक्टीरिया आस पास रखे खाने पीने की चीजों तक पहुंच जाते हैं या हाथो द्वारा आपके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।

क्या सफाई करने से छुटकारा मिल सकता है?
अगर आप सोच रहे हैं कि डिश स्पंज को रोजाना साफ़ करने से आप बैक्टीरिया को पनपने से रोक देंगे तो आप गलत हैं। स्पंज को सिर्फ साफ़ करने से बैक्टीरिया से छुटकारा नहीं मिल सकता है।

बैक्टीरिया :
रिसर्च के अनुसार जब इन स्पंज को माइक्रोस्कोप से देखा गया तो पता चला कि इसमें टाइफाइड, कालरा और फ़ूड पाजनिंग फैलाने वाले बैक्टीरिया मौजूद थे। इसलिए इसे बिल्कुल भी अनदेखा करने की कोशिश न करें।

गर्म पानी से धुलना सही है?
डिश स्पंज को गर्म पानी से धुलने से भी उसमें मौजूद बैक्टीरिया पूरी तरह खत्म नहीं होते हैं। वे उस तापमान पर भी आसानी से सर्वाइव कर सकते हैं। स्पंज के अंदर किसी छोटे से कोने में भी जहाँ हीट नहीं पहुंच सकती वहां लाखों बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं।

ऐसे में फिर क्या करें :
अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि फिर ऐसे में क्या करें? क्या रोज हम नया स्पंज खरीद कर लायें? या इसकी जगह दूसरा आप्शन क्या है ?

अन्य विकल्प :
इससे बचने का एक ही तरीका है कि आप डिश स्पंज को एक हफ्ते से ज्यादा समय तक इस्तेमाल न करें। अगर संभव हो तो नारियल की जड़ें या ऐसे किसी अन्य चीजों से बर्तन की सफाई करें। अन्यथा फिर स्पंज को नियमित अंतराल पर बदलते रहें, यही उपाय है।



Click it and Unblock the Notifications
