Latest Updates
-
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें
कैंसर होने के इन शुरुआती लक्षणों को भूलकर भी अनदेखा न करें, वर्ना पछताओगे
दिल की बीमारी के बाद कैंसर ही एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही हाथ पैर ठंडे पड़ जाते हैं। कैंसर एक जानलेवा बीमारी है जो अगर बाद में पता चलती है तो ठीक नहीं होती। इसलिये इंसान को अपने शरीर में हो रहे किसी भी बदलाव को देखकर बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिये। अगर कैंसर के लक्षण पहचान कर सही इलाज किया जाए तो इस घातक बीमारी से निजात पायी जा सकती है। कैंसर की बीमारी कई ढेर सारे लोगों में से केवल एक को ही होती है।
यह सभी उम्र के लोगों को, यहाँ तक कि भ्रूण को भी प्रभावित कर सकता है, लेकिन अधिकांश किस्मों का जोखिम उम्र के साथ बढ़ता है।

अधिकांश कैंसरों का इलाज किया जा सकता है, कुछ को ठीक भी किया जा सकता है, यह कैंसर के विशेष प्रकार, स्थिति और अवस्था पर निर्भर करता है। एक बार निदान हो जाने पर, कैंसर का उपचार शल्य चिकित्सा, कीमोथेरपी और रेडियोथेरेपी के संयोजन के द्वारा किया जा सकता है।
शरीर में विभिन्न प्रकार के कैंसर हो सकते हैं जैसे- मुंह का कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, पेट का कैंसर, ब्रेन कैंसर आदि। तो ऐसे में अगर आप अपने शरीर में कैंसर के लक्षण देंखे तो उसे तुरंत ही डॉक्टर को दिखाएं।

अचानक ही वजन घटाना, भूख की कमी, कमजोरी या थकान
अगर आपको भूंख लगना धीरे धीरे बंद हो रही है तो आपको इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिये और तुरंत ही डॉक्टर को दिखाना चाहिये। इसके अलावा थकान भी महसूस कर रहे हों तो भी सावधान रहें।

मुंह का अल्सर ठीक ना होना
यदि मुंह का अल्सर पिछले 3 महीने से ठीक ना हुआ हो तो सावधान हो जाएं। और अगर आप इस दौरान किसी तंबाकू का सेवन भी कर रहे हों तो वह भी रोक दें।

निगलने में समस्या
यदि पेय या भोजन निगलने में परेशानी और दर्द हो रहा हो तो डॉक्टर को दिखवाएं। यह एक फंगल इन्फेक्शन भी हो सकता है इसलिये बिना देरी के डॉक्टर को दिखाएं।

गांठ होना
अगर आपने हाल ही में अपने शरीर पर गांठ महसूस की है तो डॉक्टर को दिखा कर यह पता लगाया जा सकता है कि वह गांठ कितनी पुरानी और कितनी बड़ी है, जिससे उसका इलाज तुरंत हो सके। कैंसर की गांठ दर्द रहित होती है।

लंबे समय से कफ आना या आवाज़ में बदलाव
यदि आपको दो हफ्तों से कम और सांस लेने में परेशानी हो रही है यह चेतावनी समझे। इसके अलावा यदि कफ के साथ खून भी निकले तो डॉक्टर को बताएं।

पेडु में दर्द, मल में आनेवाला ख़ून तथा पेट फूलना
यह लक्षण पेट के कैंसर का हो सकता है। कई लोग मल के साथ आने वाले खून को पाइल्स का लक्षण भी समझ बैठते हैं। आपको यह भी देखना होगा कि कहीं बेमतलब आपको डायरिया या कब्ज की शिकायत हमेशा तो नहीं रहती।

ब्लीडिंग
बेवजह मासिक धर्म के बीच में या सेक्स के बाद ब्लीडिंग का मतलब होता है गर्भाशय का कैंसर। अगर पेशाब में खून आए तो इसका मतलब मूत्राशय या गुर्दे के कैंसर का लक्षण है। यह इंफेक्शन से भी हो सकता है।

शरीर पर तिल
शरीर पर भूरा, लाल, काला, गुलाबी या नीले रंग का तिल हो तो डॉक्टर से मिले।

खुजलाहट
आप को देखना होगा कि कहीं आपके शरीर पर कोई ऐसा असामान्य निशान तो नहीं है जिस में खुजली हो रही हो तथा खून बहना शुरु हो गया हो।



Click it and Unblock the Notifications
