Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
दूध में अदरक मिलाकर पीने से कटती है बीमारियां, जानें कब पीएं
अदरक वाली चाय पीने में जितनी स्वादिष्ट लगती है उतनी गुणकारी भी होती है। वैसे अदरक बहुत गुणकारी होती है। अदरक के फायदों के बारे में तो अधिकतर लोगों को पता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर अदरक को दूध में मिलाकर पिया जाए तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाने के कारण चाहे सर्दी-जुकाम हो या वायरल फ्लू, मरीज को अदरक के सेवन की सलाह दी जाती है। वैसे भी दूध को सबसे पौष्टिक और पूर्ण आहार माना जाता है।

जब आप इसमें अदरक मिला देते हैं तो आप इन दोनों पौष्टिक चीजों के फायदे एक साथ हासिल कर लेते हैं। आइए जानते है कि दूध में अदरक मिलाने से क्या-क्या फायदा हो सकता है।
अदरक का दूध बनाने की विधि-
अदरक का दूध बनाने के लिए दूध को गर्म करके उसमें अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर उबालें और फिर छान लें। आप चाहें तो अदरक को पीसकर भी डाल सकते हैं। रात को सोने से पहले इस दूध का सेवन फायदेमंद होता है।
पाचन शक्ति बढ़ाती है
अदरक का दूध पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होता है। यह कब्ज, पेट दर्द, एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स से पाचन तंत्र की रक्षा करती है। नाश्ता करने के बाद अदरक का दूध पीना पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है
मौसम बदलते ही कुछ लोग तुरंत सारी-जुकाम या फ्लू की चपेट में आ जाते हैं। दरअसल ऐसा उनकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण होता है। इसलिए उन लोगों को अदरक दूध का सेवन ज़रुर करना चाहिए। अदरक के एंटी बैक्टीरियल गुण शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और शरीर को संक्रामक बीमारियों से बचाते हैं।
गठिया की छुट्टी
दूध में मौजूद कैल्शियम और पोटैशियम हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। दूध से हड्डियों की कमजोरी दूर होती है वही अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण हड्डियों की सूजन कम होती है। इसीलिए यह ड्रिंक ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे पीने से गठिया के दर्द से जल्दी आराम मिलता है।
गले की खराश दूर होती है दूर
गले में खराश होने पर अदरक दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ गले की खराश जल्दी दूर होती है बल्कि यह गले का इंफेक्शन भी जल्दी ठीक हो जाता है। अगर आप गले की खराश से पीड़ित हैं तो रात में सोने से पहले अदरक दूध पिए और इसके एक घंटे बाद तक पानी न पियें।
पेट का दर्द करता है दूर
अदरक के इस्तेमाल से भी ख़राब पेट को सही किया जा सकता है.अदरक में भरपूर मात्रा में एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते है जो पेट दर्द से आराम दिलाने का काम करते है। एक चम्मच अदरक पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से आराम मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
