Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
इन योगासनों से बढ़ती है एकाग्रता की शक्ति

हमारी रोज़ाना की ज़िंदगी में एकाग्रता और याद्दाश्त बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। आजकल लोगों और कुछ बच्चों को भी अपने काम में ध्यान लगाने में दिक्कत आती है। मस्तिष्क और शरीर को शांति देने का योग एक वैज्ञानिक तरीका है। दवाओं या काउंसलिंग की जगह योग द्वारा भी एकाग्रता को प्राप्त किया जा सकता है।
आज हम आपको ऐसे कुछ योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे एकाग्रता बढ़ती है। एकाग्रता बढ़ाने वाले योगासन शुरु करने से पहले आपको कुछ बातों को ध्यान रखना पड़ेगा। ढीले कपड़े पहनें और खुली हवा में योग करें। सुबह जल्दी उठकर योग करेंगे तो ज़्यादा फायदा होगा।

सैल्यूटेशन सील (अंजली मुद्रा)
एकाग्रता बढ़ाने का ये सबसे आसान और सुविधाजनक योगासन है। पैरों को क्रॉस करके ज़मीन पर बैठ जाएं और दोनों हथेलियों को मिला लें। स्पाइन को सीधा रखें और गहरी सांस लें। अपने दिमाग से सारी चिंताएं निकाल दें। इस योगासन से ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ेगी। रोज़ 15 मिनट तक नियमित ये आसन करें।
लोटस पोज़ (पद्मासन)
ये बहुत आसान पद्मासन पोज़ है। पैरों को क्रॉस करके ज़मीन पर बैठ जाएं और पीठ को सीधा रखें। अब अंगूठे और तर्जनी उंगली को एकसाथ रखें और हाथों को घुटनों पर रखकर ध्यान करें। गहरी सांस लें और छोड़ें। 10 से 25 मिनट तक ऐसा करें। इससे नर्वस सिस्टम दुरुस्त रहता है। साथ ही मन और शरीर के बीच प्राकृतिक संतुलन बनता है।
क्रेन पोज़ (बकासन)
ये संतुलित योग पोज़ है। सीधे खड़े हो जाएं और धीरे-धीरे नीचे की ओर झुकें। हाथों को जमीन पर रखें और पैरों को ऊपर हवा में उठाने की कोशिश करें। एकाग्रता पाने के इस योगासन में आपको अपने शरीर का पूरा भार हाथों पर छोड़ना है। ये आसन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन आपको इससे बहुत फायदे मिलेंगे। जितनी देर हो सके इस अवस्था में रहें।
बैठकर आगे की ओर झुकें
एकाग्रता बढ़ाने का ये बेहतरीन योगासन है। ज़मीन पर बैठ जाएं और अपने सामने पैरों को फैलाएं और इस दौरान कमर को सीधा रखें। माथे के सामने हाथों को खीचें और गहरी सांस भरें। अब झुक जाएं और पैरों को छुएं। इस अवस्था में रहते हुए 20-30 सेकेंड तक सांस लें। वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं और रिलैक्स हो जाएं। अगले 5-10 मिनट तक ये आसन करें।
ऑल्टरनेट नॉस्ट्रिल ब्रीथिंग (अनुलोम विलोम प्राणायाम)
इस योगासन द्वारा भी ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ाई जा सकती है। पैरों को क्रॉस करके बैठ जाएं और सीधी नाक की सांस को उंगली से रोक लें। अब दूसरी तरफ से सांस अंदर खीचें और बाहर छोड़ें। रोज़ 5-6 मिनट तक ये आसन करें। इससे ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है और दिमाग तेज़ होता है।
एकाग्रता की क्षमता बढ़ाने के लिए आप ये योगासन कर सकते हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए एकाग्रता बहुत ज़रूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
