Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खाली पेट शहद में आंवला भिगोकर खाने से, घटेगा कफ और बढ़ेगा स्पर्म काउंट
शहद और आंवला दोनों ही प्राकृतिक रुप से सेहत और सौन्दर्य गुणों से भरपूर होते हैं। आयुर्वेद से लेकर दादी मां के नुस्खों में इनके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में जिक्र आपको जरुर मालूम चल जाएंगे। शहद और आंवले का मिश्रण तैयार करके इन्हें साथ में लेने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं।
वैसे इस मिश्रण को आम भाषा में आंवले का मुरब्बा भी कहा जाता है। जो भारतीय रसोई में आमतौर पर देखने को मिल जाता है। लोग इसे मिठास की वजह से बहुत चाव से भी खाते हैं। खाली पेट खाने के इसके फायदे अधिक देखने को मिलते हैं। आइए, जानते हैं शहद और आंवले को एक साथ खाने के फायदों के बारे में।

बालों को बनाएं मजबूत
शहद और आंवले के मिश्रण को बालों में लगाने से बाल सुंदर, मुलायम और कहीं अधिक घने होते है। साथ ही यह उपाय बालों को झड़ने से बचाता है और कमजोर बालों को मजबूत बनाता है। प्रभावी परिणाम पाने के लिए आप अपने कंडीशनर को शहद और आंवला के मिश्रण से बदल सकते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
आंंंवला जहां रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए एक योद्धा की तरह शरीर में रोगों से लड़ता है वहीं शहद दीवार बनकर हम तक बीमारियों को आने से रोकता है। इस मिश्रण के सेवन से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है
शहद में भीगा आंवला अपच और एसिडिटी का सबसे अच्छा उपाय है। यह आपकी भूख को बढ़ाने के साथ आहार के उचित पाचन में भी मदद करता है। शहद में भीगे आंवला और इसका मिश्रण पीने से कब्ज और बवासीर से राहत मिलती है।

स्पर्म काउंट बढ़ाता है
आंवला और शहद के सेवन से पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ता है। मधुमेह एवं मूत्र-ग़ड़बड़ी ठीक होती है।

एजिंग को रोकें
नियमित रूप से शहद में भीगे आंवला की एक चम्मच खाना आपको सदा जवां बनाये रखने में मदद करता है। यह आपको जरूरी एनर्जी प्रदान कर शरीर को फिर से जवां रखता है। साथ ही चेहरे से झुर्रियों और फाइन लाइन को भी हटाता है। तो देर किस बात कि अगर आप फिर से जवां बने रहना चाहते हैं तो इस उपाय को आज से ही अपनायें।

लिवर को मजबूत बनाएं
शहद में भीगे आंवले को खाने से लिवर स्वस्थ रहता है, और पीलिया के इलाज में भी मदद मिलती है। यह शरीर में संचित पित्त दोष और लिवर से विषाक्त पदार्थों को दूर करता है, जिससे लिवर को प्रभावी ढंग से काम करने में मदद मिलती है।'

ब्लड शुगर को कंट्रोल करे
आंवला और शहद एक प्राकृतिक मिठास का काम करता है। आंवला डायबिटीज का इलाज करने के साथ ही रक्त से जुड़े अन्य विकारों को भी इलाज करता है।

बॉडी को करें डिटॉक्स
शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन करने के लिए आंवला और शहद का मिश्रण सबसे बढि़या उपाय हैं। इससे वजन बढ़ने और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जोखिम कम होता है। नियमित रूप से सुबह के समय काढ़ा पीने और शहद में भीगा आंवला खाने से आंतों और खून से सभी विषाक्त पदार्थ दूर होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
