Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
रोजाना सोने से पहले खाएं नारियल की गिरी, मिलेंगे फायदे ही फायदे

वैसे तो आपने नारियल तेल के बहुत सारे चमत्कारी गुणों के बारे में सुना होगा। बालों के लिए , चेहरे के लिए और स्वास्थय के लिहाज से नारियल तेल बहुत ही काम की चीज है। लेकिन नारियल खाने के गुणों के बारे में भी आपको मालूम होगा कि नारियल के बिना सभी पूजा और मंगल कार्य अधूरे होते है, मालूम है क्यों? क्योंकि ये सेहत को स्वस्थ रखने वाले पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। रोजाना नारियल का एक टुकड़ा खाने से न सिर्फ आपकी बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती है साथ ही दिमाग की याददाश्त् भी बढ़ती है।
नारियल में विटामिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेड और प्रोटीन से भरपूर होता है। गर्मी में ये ठंडक पहुंचाता है। इसमें पानी की मात्रा भी अच्छी होती है। इसलिए ये बॉडी को हाइड्रेड करता है। इससे बाल और स्किन हेल्दी रहती है। आइए जानते हैं इसके दूसरे फायदे।

बढ़ती है याददाश्त
नारियल खाने से याददाशत बढ़ती है। इसके लिए नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर हर रोज खाएं। नारियल में गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो हार्ट को हेल्दी रखता है।
पेट को करता है साफ
अगर आपको कब्ज की प्रॉब्लम रहती है तो नारियल के एक बड़े टुकड़े को खाकर सो जाएं। सुबह आपका पेट साफ हो जाएगा। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पेट साफ कर देता है।
नकसीर को दूर करता है
जिन लोगों को गर्मियों में नाक से खून आता है। उनके लिए ये दवा की तरह है। इसके लिए इसे मिश्री के साथ खाएं।
उल्टी नहीं आती
अगर किसी को उल्टी आ रही है तो उसे नारियल का टुकड़ा मुंह मे रखकर थोड़ी देर तक चबाने से उल्टी नहीं आती।
गर्भावस्था में इम्यूनिटी बढ़ाएं
नारियल के सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान एचआईवी, फ्लू, दाद इत्यादि से नारियल के सेवन से बचा जा सकता है। दरअसल, नारियल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं जो कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की रक्षा कर सकते हैं।
सनस्क्रीन, सूर्य से बचाएं
यह अच्छा एंटीबायोटिक है, इससे हर प्रकार की एलर्जी दूर होती है। नारियल का तेल अच्छा सनस्क्रीन है। धूप में जाने से पहले इसे लगाकर निकल जाएं। महंगे सनस्क्रीन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मुंहासें होने पर
पिंपल्स को दूर करने के लिए ककड़ी के रस में नारियल का पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
पेट में कीड़े होने पर
पेट में कीड़े होने पर रात को सोने से पहले और सुबह 1 चम्मच पिसा हुआ नारियल के सेवन करें। इससे कीड़े बहुत जल्दी मर जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











