Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
सूंघिए ही नहीं चखकर भी देखिए इन फूलों को, रहेंगे हेल्दी और खूबसूरत भी
फूल न सिर्फ देखने में मनमोहक लगते है इनकी खुश्बू भी आपको बहुत तरोताजा महसूस कराती है। फूल हर मौके पर रौनक बढ़ाते है, चाहे डेकोरेशन करना हो या किसी को अपनी मोहबत का इजहार करना होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि फूलों के सेवन से आपके शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं।
कुछ फूलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिन्हें डाइट में शामिल करना बहुत फायदेमंद हैं। जानें कौन-कौन से फूलों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

गुड़हल
गुडहल के ताजे फूलों को पीसकर लगाने से बालों का रंग और भी बदल जाता है। मुंह के छाले में गुडहल के पते चबाने से लाभ होता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये फूल खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करते है। गुडहल का फूल काफी पौष्टिक होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होता है।

गेंदे के फूल
गेंदे के फूल का इस्तेमाल एंटी-बायोटीक के रूप में किया जाता है। गेंदे के फूल में कई ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो आंखों से जुड़ी कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद साबित होते है। ये त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रखता है। गेंदे के फूल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो अल्सर और घाव को ठीक करने में मददगार होते हैं।

महुआ के फूल
अगर आपको कहीं सूजन आ गई है और उसे कम करने के लिए महुआ को पीसकर उसका लेप लगाएं इससे सूजन चली जाती है। महुआ में मौजूद तत्व शरीर में हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाते हैं, यह शरीर को अच्छी तरह से ऊर्जा प्रदान करने में सक्षम हैं।

वॉयलेट्स
इन फूलों की खुशबू बहुत आकर्षक होती है। इनमें मौजूद पोटैशियम दिल और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में फायदेमंद हैं।

गुलाब
गुलाब के औषधीय गुण पेट के विकार मिटाते हैं। भोजन करने के बाद 2 चम्मच गुलकंद 2 बार खाएं, पेट के रोग से बचे रहेंगे। इसकी पंखुडियां पाचन क्रिया को सुधारने का काम करती हैं। इसके अलावा विटामिन ई और ए से भरपूर गुलाब शरीर को बाहरी और अंदरूनी रूप से मजबूती देते हैं।

कैमोमाइल और लैवेंडर
इन फूलों की पत्तियों को चाय में मिलाकर सेहत संबंधी फायदा उठाया जा सकता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर रहती है और तनाव कम करने में भी यह मददगार हैं।



Click it and Unblock the Notifications
