Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
भुनी हुई लहुसन की कलियां नहीं है किसी जड़ीबूटी से कम, खाली पेट खाने के है ये फायदे
आयुर्वेद में लहसुन के काफी फायदे बताए गए हैं। खाने में स्वाद को बढ़ाने के साथ ही ये स्वास्थय के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई लोग इसे कच्चा भी खाना पसंद करते हैं वहीं कुछ लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं। भूने हुए लहुसन का सेवन करना कई मायनों में शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
ये शरीर में कैंसर की कोशिकाओं का निर्माण नहीं होने देता है। इसके अलावा इससे शरीर का केलेस्ट्रॉल काफी हद तक कम होता है। लहसुन में मौजूद फाइटोकेमिकल्स पुरुषों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

आइए जानते हैं भूने हुए लहुसन खाने के क्या फायदे होते हैं।
24 घंटे में होता है असर
एक रिसर्च के अनुसार कुल 6 भुने हुए लहसुन खाने के ठीक एक घंटे के बाद यह लहसुन पेट में पच जाता है और अपना पौष्टिक प्रभाव देना आरंभ करता है। अगले 2 से 4 घंटे में इन लहसुनों से निकले वाले एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों को हमारी शरीर अपने भीतर सोखने लगता है। इसकी मदद से शरीर के अंदर जितनी भी कैंसर की कोशिकाएं जन्म लेती हैं, यह उन्हें खत्म कर देता है। 4 से 6 घंटे के बाद यह लहसुन हमारे मैटाबॉलिज्म पर काम करता है। पेट में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को बर्न करता है। 6 घंटे के बाद यह लहसुन हमारे रक्त में मौजूद संक्रमण को खत्म करने का काम करता है।
लहसुन के सेवन के 10 घंटे के बाद लहसुन का पौष्टिक लाभ मिलने लगता है और यह समय से पहले ही कई बीमारियों का खात्मा कर देता है।
दिल को देता है फायदा
भुना लहसुन ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करता है। हालांकि इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए ज्यादा रेफर किया जाता है क्योंकि ये बीपी को कम करता है।
विषैल तत्व निकालता है
यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को मल या मूत्र मार्ग से बाहर करता है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। वहीं कॉलेस्ट्रोल को भी कम करता है।
कॉलेस्ट्रॉल
सुबह खाली पेट भुने हुए लहसुन का सेवन करने से कॉलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और हार्ट से जुड़ी समस्याओं को भी खत्म करता है।
वजन कम करें
वजन कम करने भी यह काफी मददगार है। इसका सेवन करने से बॉडी का फैट तेजी से बर्न होता है जिससे कि वजन कम होने लगता है।
सेक्स हार्मोन बनाता है
लहसुन में ऐलीसिन नाम का पदार्थ होता है जो पुरुषों के मेल हार्मोन यानी सेक्स हार्मोन के स्तर को ठीक रखता है। इससे पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन दूर होता है। वहीं लहसुन में सेलेनियम और भारी मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं जिससे स्पर्म क्वालिटी बढ़ती है।
कैंसर से बचा सकता है
लहसुन का सेवन शरीर में गर्माहट लाता है और ठंड से रक्षा करता है। साथ ही इसे कैंसर से बचाने वाला भी माना जाता है। लहसुन को खासतौर पर यह प्रोस्ट्रेट और ब्रेस्ट कैंसर से बचाने वाला माना जाता है।
कब्ज
भुनी हुई लहसुन का सेवन करने से पाचन शक्ति दुरूस्त रहती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
