Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सोने से पहले रोजाना नमक के पानी से गरारे से करने से नहीं होगी ये बीमारियां

हमारे गले में जब कभी खराश या दर्द होता है तो हम सबसे पहले नमक की गरारे करते है। ये हर घर का देसी नुस्खा है जो गले या मुंह में दर्द होने पर हर कोई अपनाता है। बिना दर्द या सूजन के भी अगर आप रोज रात को गर्म पानी से गरारे करके सोते है तो इसके भी कई लाभ है। रोजाना गर्म पानी से गरारे करने से सबसे बड़ा फायदा आपको कभी भी मुंह के दुर्गंध और कीड़े की समस्या नहीं होगी। है ना ये बहुत ही बढि़या नुस्खा?
दिनभर आप कुछ भी खाएं रात को सिर्फ गरारे करने से ही आप दिनभर की कैविटी को दूर कर सकते हैं, और मसूड़ों के दर्द और सूजन से खुद को बचा सकते है, साथ ही साथ डॉक्टर के चक्कर लगाने से लेकर जेब ढ़ीली होने से भी बचा सकते हैं। आइए जानते है कि हम नमक के पानी से गरारे करने के क्या क्या फायदे हो सकते हैं?

गले के दर्द से राहत
गरारे करने से गले की अंदूरुनी सूजन में भी काफी ज्यादा आराम मिलता है। नमक के पानी से गले में आसानी से फ्लूड जा पाता है और गले के सूजे हुए टिशूज को भी आराम मिलता है। लगातार दो से तीन दिन नमक के पानी का गरारा करने से आपको गले की सूजन जैसी समस्या से राहत मिलेगी।
छाले होते है कम
अगर मसूड़ों में दर्द हो तो गर्म पानी के साथ नमक के गरारे करने से काफी राहत मिलती है और इससे छाले भी कम होते हैं। जब कभी छालों की समस्या होती है तो डॉक्टर्स भी ऐसा करने की सलाह देते हैं क्योंकि नमक के पानी से गरारे करने से मुंह के नैचुरल पीएच को बैलेंस रखने में मदद मिलती है।
दांतों से निकलने वाला खून
अगर ब्रश के दौरान आपके दांतों से खून निकल आता है तो इसका सीधा मतलब है कि आपको मसूड़ों से जुड़ी समस्या है। बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से मसूड़ों से खून निकलने की समस्या होने लगती है। रोज रात को नमक के पानी से गरारे करने से आप मसूड़ों से निकलने वाले खून को रोक सकते है।
हड्डियों को मिलता है कैल्शियम
कई लोग रोजाना सुबह उठकर नमक का पानी पीते है, कहा जाता है कि इससे हड्डियों को कैल्शियम भी मिलता है। इसके अलावा काले नमक का पानी को पीने से भी आप अपना पाचन तंत्र ठीक रख सकते है।
कफ जमा होने पर
कफ जमा हो तो यह गाढ़े कफ को पतला कर काफी मात्रा में ठोस पदार्थों को गले से बाहर निकालने में मदद करता है, इसलिए नमक के घोल से गरारे करने को कहा जाता है।
कैविटी की समस्या से निजात दिलाए
कहा जाता है नमक के गर्म पानी के गरारे करने से एसिड न्यूटिलाइज होता है और लोग इसे माउथ वॉश की तरह भी प्रयोग करते हैं, क्योंकि इससे मुंह के बैक्टीरीया भी खत्म हो जाते है। कई लोग रोजाना रात को गर्म पानी में नमक डालकर कुला या गरारा करते हैं, इससे उन्हें न गले संबंधी कोई भी परेशानी होती है बल्कि दांतों में कैविटी की समस्या भी नहीं होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
