Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
ये हैं ऐसे फूड जो कभी नहीं होते एक्सपायर
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे गर्म मौसम में खाद्य पदार्थों को बिना रेफ्रिजरेटर के सुरक्षित मुश्किल हो जाता है। लोग अधिक खाद्य पदार्थों को खरीदकर फ्रिज में सुरक्षित रख लेते हैं। ऐसी परिस्थिति में यदि समय पर उन खाद्य पदार्थों का उपयोग न किया जाए तो वे खाद्य पदार्थ एक समय के बाद बर्बाद हो जाते हैं।
फ्रिज में खाद्य पदार्थों और भोजन को रखने से एक समय बाद इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। कुछ खाद्य पदार्थों पर उसकी एक्सपाइरी डेट लिखी होती है इसलिए हमें उन्हें ध्यान में रखते हुए समय पर खाकर खत्म कर देना चाहिए।
लेकिन कुछ ऐसे भी खाद्य पदार्थ हैं जिनकी कोई एक्सपाइरी डेट नहीं होती है और उन्हें बहुत संभालकर स्टोर करने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि ये खाद्य पदार्थ खराब नहीं होते हैं। आइये जानें ऐसे 10 खाद्य पदार्थों के बारे में जिनकी कोई एक्सपाइरी डेट नहीं होती है।

1. सफेद कच्चा चावल
चावल एक ऐसा भोजन है जो लंबे समय तक टिकाऊ होता है और खराब नहीं होता है। सफेद चावल तीस साल तक खराब नहीं होता है यदि इसे ऑक्सीजन मुक्त कंटेनर में रखा जाए। सफेद चावल को 40 डिग्री से कम तापमान वाली जगह पर रखने पर यह खराब नहीं होता है।

2. मिल्क पावडर
दूध का पावडर या सूखा दूध डेयरी निर्मित उत्पाद है। यह दूध के वाष्पन से और उसे सूखाकर बनाया जाता है। लिक्विड मिल्क की अपेक्षा मिल्क पावडर लंबे समय तक खराब नहीं होता है और इसे फ्रिज में भी रखने की जरूरत नहीं होती है।

3. सूखे बीन्स
राजमा, मटर और सोयाबीन आदि पकने के बाद काफी स्वादिष्ट लगते हैं। ये लंबे समय तक टिकाऊ होते हैं और जल्दी खराब नहीं होते हैं। आप पके हुए सूखे बीन्स को भी खराब होने से बचा सकते हैं और ज्यादातर यह चिकन रेसिपी और सलाद में उपयोग किया जाता है।

4. सोया सॉस
सोया सॉस का उपयोग ज्यादातर चीनी व्यंजनों में किया जाता है। यह व्यंजन के स्वाद को बढ़ा देता है।एक बोतल सोया सॉस सालों तक खराब नहीं होता है यदि इसे फ्रिज में रखा जाए। वैसे सोया सॉस का उपयोग हर तरह के व्यंजनों में किया जाता है इसलिए इसे फ्रिज में लंबे समय तक सुरक्षित रखने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि यह जल्दी ही खत्म हो जाता है।

5. मैपल सिरप
ऑर्गेनिक मैपल सिरप लंबे समय तक खराब नहीं होता है क्योंकि इसमें फंफूद नहीं लगता है। यदि आपके पास पुराना मैपल सिरप पड़ा हो तो इसे उबाल लें और ऊपर की परत को हटाकर यह देख लें कि फंफूद लगा है कि नहीं।

6. शहद
शहद एक प्राकृतिक उत्पाद है और यह खराब नहीं होता है। शहद ही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो लंबे समय तक टिकाऊ होता है। क्योंकि शहद के प्रसंस्करण में मधुमक्खियों का उपयोग किया जाता है और यह लंबे समय तक खराब नहीं होता है।

7. चीनी
चीनी खराब नहीं होता है क्योंकि यह बैक्टीरिया रहित होता है बैक्टीरिया को उत्पन्न नहीं होने देता है। लेकिन चीनी को साफ और ताजा रखना एक कठिन काम है और इसे कठोर होने से बचाने की जरूरत होती है। इसलिए चीनी को ऐसे डिब्बे में रखना चाहिए जिसमें हवा अंदर न जाए।

8. विनेगर
अचार से लेकर अंडे तक को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए सिरके का प्रयोग किया जाता है। इसलिए यह खुद कई वर्षों तक बिना खराब हुए एकदम सुरक्षित होता है। अतः विनेगर बॉटल के एक्सपाइरी डेट की परवाह नहीं करनी चाहिए।

9. सूखा पास्ता
सूखा पास्ता लंबे समय तक खराब न होने वाला खाद्य पदार्थ है क्योंकि जबतक इसे पानी में उबाला या पकाया न जाए इसमें नमी नहीं आता है। लेकिन पास्ता को ठंडे जगह पर रखें और उसका पैकेट या डिब्बा टाइट बंद होना चाहिए।

10. वेनिला सामग्री
वेनिला सामग्री का उपयोग डेसर्ट बनाने और उसे गहरा स्वाद और रंग प्रदान करने में किया जाता है। वेनिला की सामग्री को महिनों तक रखा जा सकता है और यह खराब नहीं होता है। यह आमतौर पर बेकिंग डेसर्ट में उपयोग किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
